फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Construction of main road of the city started, questions raised on quality

Unnao News: शहर की मुख्य सड़क बनना शुरू, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Mon, 14 Oct 2024 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Construction of main road of the city started, questions raised on quality
उन्नाव। लंबे समय से खस्ताहाल शहर के मुख्य मार्ग का निर्माण शुरू होते ही व्यापारियों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए शनिवार रात विरोध कर काम रोकवा दिया। व्यापारियों ने बिना सफाई किए और पानी निकासी के लिए ढाल की अनदेखी का आरोप लगाया। शिकायत पर रात में ही पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि पहुंचे और एक्सईएन से बात कर गुणवत्ता सुधारने के लिए कहा। सदर विधायक ने भी गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निर्माण कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

शहर का मुख्य मार्ग सब्जी मंडी से कोतवाली तिराहा तक एक एक किलोमीटर के दायरे में सिमटा है। इसी मार्ग पर सदर बाजार, सब्जी मंडी, धवन लोड बाजार, सदर कोतवाली, प्रमुख मंदिर और कचहरी जाने का रास्ता है। इसके बाद भी सड़क वर्षो से जर्जर है। जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से व्यापारी और शहरवासी काफी समय से इसके निर्माण की मांग कर रहे थे। जर्जर सड़क की वजह से दिन में कई बार जाम भी लगता है। दो दिन पहले डीएम गौरांग राठी ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया था और सड़क का निर्माण जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने 1.10 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का शनिवार रात से निर्माण शुरू कराया। शनिवार रात को बड़ा चौराहा के पास कर्मचारियों ने मिट्टी की औपचारिक सफाई कर डामर-गिट्टी की करीब तीन इंच मोटी पर्त बिछाने का काम शुरू कर दिया। रात करीब 10 बजे कुछ व्यापारी पहुंचे और मानक के अनुरूप निर्माण न होने का आरोप लगाते हुए काम रोकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सड़क को समतल न करके सिर्फ डामर-गिट्टी बिछाई जा रही है। सड़क की ढलान पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे पानी भरेगा और सड़क जल्दी खराब हो जाएगी। व्यापारियों ने बताया कि नाले को सड़क से काफी ऊंचा बनाया गया है, इससे जलनिकासी प्रभावित हो रही है।
व्यापारियों की सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा के प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू पहुंचे और निर्माण कार्य करा रहे पीडब्ल्यूडी जेई से बात की। कुछ व्यापारियों ने सदर विधायक पंकज गुप्ता से भी शिकायत की और सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। इस पर विधायक ने भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात कर सड़क निर्माण में मानकों का ध्यान रखने को कहा।

----------------

कोट------------
सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप ही कराया जा रहा है। जहां पर जगह मिल रही है वहां रोड चौड़ी करके डामर बिछाया जा रहा है। व्यापारी पुरानी सड़क को उखाड़ कर नई सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं। जहां भी ऐसा करना आवश्यक है, इसी तरह से काम कराया जाएगा। नाला का निर्माण इस तरह से कराया गया है कि वह फुटपाथ का भी काम करे। जलनिकासी प्रभावित न हो इसके लिए पांच-पांच मीटर पर कट भी बनाए जा रहे हैं। सड़क का काम जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
- प्रफुल्ल श्रीवास्तव, जेई पीडब्ल्यूडी
------------------

सड़क बनने से होगी सहूलियत
- जाम की समस्या काफी हद तक हल होगी।
- सड़क चौड़ी होने से यातायात सुगम होगा।
- बाजार आने वालों को भी सहूलियत होगी।
- शहर का मुख्य मार्ग सुंदर और सुविधाजनक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed