फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Construction of link road started to connect the industrial corridor to the highway and expressway.

Unnao News: औद्योगिक गलियारे को हाईवे व एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक मार्ग का निर्माण शुरू

Mon, 10 Feb 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Construction of link road started to connect the industrial corridor to the highway and expressway.
उन्नाव/सोनिक। बिछिया ब्लाॅक क्षेत्र के सराय कटियान में निर्माणाधीन औद्योगिक गलियारे (इंडस्टि्रयल कॉरिडोर) में दो विदेशी कंपनियों के उद्यम स्थापित करने को लेकर बढ़ाए गए कदम के बाद प्रस्तावित स्थल पर निर्माण कार्यों ने तेजी पकड़ ली है। पहले चरण में यहां पर गलियारे को हाईवे व गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए फोर लेन सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। मिट्टी भरान का कार्य कराने की शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन

शासन स्तर से एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ औद्योगिक विकास क्षेत्र विकसित होने जा रहा है। इसमें लघु, उद्यम इकाइयों की स्थापना की जानी है। इसमें ही गंगा एक्सप्रेसवे भी शामिल है। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे भी औद्योगिक गलियारा बनाने की पहले दिसंबर 2023 में शुरू हुई थी। इसके लिए बिछिया ब्लाॅक क्षेत्र के सराय कटियान व मुर्तजानगर गांव में लगभग 132 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की गई है। इसी गलियारे में पोलैंड की कंपनी कैनपैक और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक्वा कल्चर ने उद्यम लगाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। दोनों कंपनियों ने जल्द ही धरातल पर काम शुरू करने की तैयारी के संकेत दिए हैं। इसको देखते हुए यूपीडा ने गलियारे में विकास व निर्माण कार्य शुरू करा दिए हैं। इसमें पहले गलियारे को कानपुर-लखनऊ हाईवे व गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए फोर लेन मार्ग का निर्माण शुरू कराया गया है। यह संपर्क मार्ग करीब 20 मीटर चौड़ा होगा। इससे आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन

इंसेट-1
सोनिक मोड़ से बसीरतगंज के बीच बन रहा है जंक्शन
गलियारे से करीब डेढ़ किमी की दूरी पर सोनिक मोड़ है। इस मोड़ से करीब दो किमी के दायरे में बसीरतगंज के आसपास तक जंक्शन का निर्माण हो रहा है। जंक्शन ही हाईवे व गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा। इससे वाहन यहीं से चढ़ उतर सकेंगे। इसी जंक्शन को गलियारे से जोड़ने के लिए फोर लेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इससे कंपनियों के आने वाले वाहन आसानी से गलियारे तक पहुंच सकेंगे। वहां से हाईवे व एक्सप्रेसवे के रास्ते प्रदेश व देश के दूसरे जिलों को आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-2
तीन अन्य कंपनियों ने भी दी सहमति
गलियारे में पोलैंड व यूएई के अलावा तीन अन्य कंपनियों ने भी उद्यम लगाने की सहमति दे दी है। भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासन की मंशा गलियारे में करीब 500 बीघा उद्यम जोन बनाने की है। इस जमीन पर 200 से अधिक उद्यम स्थापित किए जाने हैं। हाईवे व गंगा एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी नजदीक होने पर यहां क्षेत्र उद्यमियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि तीन कंपनियों की उद्यम स्थापना को लेकर जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। जल्द ही धरातल पर काम नजर आने लगेगा।

इंसेट-3
अभी तक उद्यम स्थापना करने वाली कंपनियों का निवेश व रोजगार की संभावनाएं
कैनपैक- 2500 करोड़, रोजगार 25 हजार
एक्वा कल्चर- 4000 करोड़, रोजगार 35 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed