{"_id":"84f9c8fbd07aa28232df5f9789523e7c","slug":"constable-suspand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब माफिया से सांठगांठ में सिपाही निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब माफिया से सांठगांठ में सिपाही निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 12 Feb 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कच्ची शराब पीकर दर्जनों लोगों की मौत के बाद भी खाकी सुधरती नहीं दिख रही है। कुछ दिन पहले कच्ची शराब बेचने के आरोप में होमगार्ड की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को सदर कोतवाली में तैनात कोतवाल के चालक को एसपी ने निलंबित कर दिया। आरक्षी चालक पर कच्ची शराब माफिया से सांठगांठ का आरोप है।
आठ फरवरी को कोतवाली पुलिस ने गंगा कटरी क्षेत्र में छापेमारी की थी, जहां पुलिस को गंगाघाट थाने में तैनात रहे होमगार्ड संजय को गिरफ्तारी किया था। पुलिस का कहना था कि संजय काफी समय से उन्नाव में कच्ची शराब की बिक्री में शामिल था।
होमगार्ड की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी शशी, सपा नेत्री मनीषा दीपक के साथ नौ फरवरी को एसपी एमपी सिंह से मिली। जहां आरोप लगाया कि सदर कोतवाली में तैनात आरक्षी चालक कच्ची शराब बिक्री में संलिप्त है।
विज्ञापन
उसी के संरक्षण में कच्ची शराब माफिया उन्नाव में बिक्री करा रहा है। एसपी ने शिकायत की जांच की तो आरोपों को सही पाया और सदर कोतवाली में तैनात चालक धर्मराज को निलंबित कर दिया।
इसके अलावा, एसपी ने फतेहपुर चौरासी के काली मिट्टी स्थित गारद में तैनात दो और सिपाहियों पर निलंबन की कार्यवाही की है। गारद में तैनात सिपाही रमन कुमार व रंजीत रावत पर लखनऊ में मारपीट करने का आरोप लगा है। इन दोनों के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
एएसपी रामकिशुन यादव ने बताया कि आरक्षी चालक धर्मराज पर कच्ची शराब माफिया के साथ सांठगांठ का आरोप लगा है। जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा दो सिपाहियों को लखनऊ में मारपीट के आरोप में निलंबित किया गया है।