फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Congress leader Rahul Gandhi should be honored for losing the election, his name should be recorded in the Guinness Book: MP

चुनाव हारने में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का होना चाहिए सम्मान, गिनीज बुक में दर्ज हो नाम : सांसद

Wed, 26 Feb 2025 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi should be honored for losing the election, his name should be recorded in the Guinness Book: MP
उन्नाव। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद बुधवार को सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर तीखा व्यंग किया।
विज्ञापन

कहा कि हार के मामले में राहुल गांधी का सम्मान किया जाना चाहिए। गिनीज बुक में उनका नाम भी दर्ज होना चाहिए। वह जो भी चुनाव लड़ते हैं, हारते हैं। भगवान उनको सलामत रखे, हमारे सामने खड़े रहें। वह ऐसे ही चुनाव हारते रहें और हम जीतते रहें।
अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत में साक्षी महाराज ने कहा कि पिछले 65 साल से देश की राजनीति में बदलाव होता रहा। संविधान में संशोधन होते रहे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में भारत को एक नई दिशा मिली है। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने दिल्ली में अपनी जिम्मेदारियों को निभाया। सांसद ने कहा कि वर्ष 2025 का महाकुंभ भारत के इतिहास में अनूठा है। दावा किया कि लगभग 67 करोड़ लोगों ने इस महापर्व में स्नान किया जो दुनिया में कहीं नहीं हुआ। कुंभ देश की एकता और सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक बनकर उभरा है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि जिन लोगों ने कुंभ का विरोध किया, उन्हें सद्बुद्धि मिले। विपक्षी दल के नेताओं को ऐसा आयोजन करना था तो उन्हें सत्ता में रहते हुए यह करना चाहिए था, लेकिन आज जब मोदी और योगी की सरकार ने इसे संभव किया तो वह आलोचना करने में लगे हैं। विरोध करने वाले नेताओं को यह समझना चाहिए कि इस तरह के आयोजन सिर्फ एक राजनीति नहीं, बल्कि देश की धरोहर और अस्मिता है। कहा कि भाजपा को अभी दस साल हुए हैं। आगे-आगे देखिए क्या होता है। बाबा भीमराव आंबेडकर के संविधान का प्रधानमंत्री ने अनुपालन करते हुए संवैधानिक तरीके से 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का काम करेंगे। दिल्ली चुनाव पर कहा कि दिल्ली की जनता ने आपियों को हटा दिया और पापियों को भी हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिनके पास बुद्धि नहीं, वह कुंभ के लिए करते हैं अनर्गल प्रलाप
सांसद ने कहा कि जिनके पास बुद्धि नहीं है वह कुंभ के लिए अनर्गल प्रलाप करते हैं। उसमें अखिलेश यादव भी हैं। उनको कुंभ नहीं दिखाई दे रहा है। कुंभ में 2027 दिखाई दे रहा है। कुंभ ने 2027 का परिणाम सुनिश्चित कर दिया। वह कुछ और ही सपने देख रहे थे। आज तक ऐसा स्नान विश्व में कहीं नहीं हुआ। देश में भी आज तक ऐसा कहीं नहीं हुआ। यह महापर्व एकता का संदेश देकर गया है और देश एकता के रास्ते पर चल पड़ा है। 65 साल तक तुष्टिकरण की राजनीति होती रही। मुसलमान को डराया धमकाया जाता और भयभीत किया जाता रहा। वहीं, प्रधानमंत्री ने सबके साथ सबके विकास के महामंत्र के साथ जो सारे देश में विकास किया उससे प्रेम का सौहार्द और वातावरण बना। यह कुंभ सोने पर सुहागा है।

--
अखिलेश को सद्बुद्धि प्रदान करें गंगा मैया
कुंभ का जिन लोगों ने विरोध किया, वह विरोध आगे भी करेंगे। उन्हें गंगा मैया और सद्बुद्धि प्रदान करे। अखिलेश यादव के लिए कुछ कहना ठीक नहीं है। क्योंकि कहते हैं नाच ना आवे, आंगन टेढ़ा। जब वह सत्ता में थे तब वह इतना बड़ा आयोजन कर सकते थे किसने रोका था, आज इतना बड़ा आयोजन मोदी और योगी की कृपा से हो गया है। इस आयोजन से एकता का बड़ा संदेश दिया गया है। इससे विभिन्न विरोधी दलों व राजनीतिक पार्टी की जमीन खिसक गई है। इसलिए ऊल जलूल बातें कर रहे हैं, जिसका कोई तर्क नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed