फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Conductor will be changed, there will be power crisis in the city for two days

Unnao News: बदला जाएगा कंडक्टर, शहर में दो दिन रहेगा बिजली संकट

Sat, 12 Oct 2024 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Conductor will be changed, there will be power crisis in the city for two days
उन्नाव। कंडक्टर बदलने के कार्य के चलते दो दिन शहर में बिजली संकट रहेगा। दो दिनों तक सुबह से शाम तक आठ घंटे बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन


सरोजनी नगर से कुंदन रोड को 132केवी लाइन आई है। इस लाइन के पैंथर कंडक्टर को बदलने का काम चल रहा है। 13 व 14 अक्तूबर को शहरी क्षेत्र में काम किया जाएगा। जिस कारण इसके नीचे से निकली 33 केवी कासिम नगर, 11 केवी पीडी नगर प्रथम व द्वित्तीय, 11 केवी कासिम नगर, हुसैन नगर, इब्राहिम बाग, एलटी लाइन कुंदन रोड, एलटी लाइन पीडी व कासिम नगर से जुड़े क्षेत्रों में दो दिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक शटडाउन रहेगा। विद्युत पारेषण खंड के अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि 132 मेन लाइन का कंडक्टर बदला जाना है। इसके चलते शहर के फीडर दो दिन तक आठ घंटे शटडाउन में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed