फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Condition of 35 women worsened after eating food

Unnao News: खाना खाने के बाद बिगड़ी 35 महिलाओं की हालत

Sun, 04 Jun 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 04 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Condition of 35 women worsened after eating food
फोटो-12, 13, 14
विज्ञापन

12-गदनखेड़ा गांव में घर पर लेटी महिलाएं।
13-जिला अस्पताल में भर्ती महिलाएं।
14-घर में रखे आटे को देखती चिकित्सकों की टीम।
खाना खाने के बाद बिगड़ी 35 महिलाओं की हालत
उल्टी दस्त शुरू होने पर सभी को लाया गया सीएचसी
बच्ची सहित 19 महिलाओं की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
हसनगंज (उन्नाव)। शादी वाले घर में बरात निकासी के बाद रात में खाना खाने पर 35 महिलाओं की हालत बिगड़ गई। आनन फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाया गया। तीन साल की बच्ची समेत 19 महिलाओं की हालात गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हसनगंज तहसील क्षेत्र के गांव गदनखेड़ा निवासी विश्वनाथ पाल के बेटे विपिन पाल की बरात शनिवार शाम को आसीवन थानाक्षेत्र के गांव छोटा बरहा गई थी। घर में 35 महिलाएं मौजूद थी। महिलाओं ने ही रात में अपने लिए खाना बनाया था। खाना खाने के करीब तीन घंटे बाद सभी की हालत बिगडऩे लगी। उल्टी दस्त शुरू होने की सूचना पर बरात गए परिजन आनन-फानन घर आए और सभी को एंबुलेंस और निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जिसमें तीन साल की बच्ची सहित 19 महिलाओं की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती महिलाओं में सियादुलारी (60), अनूप कुमारी (27), रुक्कमीना (55), रामेश्वरी (60), जगरानी (50), रामपति (55), बिटान (46), पंकज की पुत्री अंकिता (3), शिवपाल की बेटी शिवांशी (3), अंजू (26), शिवाना (70), जगदेई (63), रामदेई (70), अंजू पाल (30), राजरानी (45), गीता (50), रघुरानी (45), तेवराना (60) शिवदेवी (48) शामिल रहीं। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. फैसल जुबेर ने बताया कि सभी की हालत में सुधार है। शाम तक सभी को घर भेज दिया गया।

इंसेट-1
बना था ताजा खाना, छिपकली गिरने की आशंका
जिला अस्पताल अस्पताल में भर्ती महिलाओं ने बताया कि खाना ताजा बनाया गया था। खाने में छिपकली गिरने की आशंका है। वहीं परिवार के कपिल ने बताया कि रात में बरात जाने के बाद घर में आलू मटर की सब्जी, उर्द की दाल, चावल व रोटी बनाई गई थी। वहीं बरात निकासी के दौरान लोगों को पानी पिलाने के लिए मीठी बूंदी भी बनाई गई थी। जिसे भी महिलाओं ने खाने के बाद खाया था।
विज्ञापन


इंसेट-2
सीएचसी से गांव पहुंची टीम
मामले की जानकारी होने पर सीएचसी से चिकित्सक जैनुल, छोटे लाल व रोहित की तीन सदस्यीय टीम गांव पहुंची। मरीजों व उनके परिजनों से मिलकर ओआरएस दिया। सभी से गर्म पानी मिला कर पीने के लिए कहा। बर्तन धुलने के लिए ब्लीचिंग पाउडर दिया। घर में रखा बासी खाना फिंकवाया और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर सफाई कराई। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि बूंदी खाने से दिक्कत होने की जानकारी मिली है। जिसने अधिक खाई उसे ज्यादा दिक्कत हुई। अब सभी की हालत में सुधार है। जांच के लिए सीएचसी से एक चिकित्सकों की टीम गांव भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed