फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Compliance of lockdown by flag march

फ्लैग मार्च कर कराया लॉकडाउन का अनुपालन

Sun, 03 May 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Compliance of lockdown by flag march
शहर में गश्त करते डायल 112 के पुलिस कर्मी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लॉकडाउन की अवधि व कोेरोना संक्रमित लोगाें की संख्या बढ़ते ही प्रशासन और पुलिस ने और सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार को एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों का पुलिस बल सड़क पर उतरा और क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों से लॉकडाउन के अनुपालन की अपील की। इस दौरान अनाउंसमेंट कर पुलिस ने लोगों को संक्रमण से बचने के लिए घरों में रहने को कहा। डीएम व एसपी ने सदर क्षेत्र के रेड जोन एरिया में फ्लैग मार्च कर लोगों को जागरूक किया। कुछ जगहों पर पुलिस ने बाइक रैली के माध्यम में क्षेत्र में गश्त की।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार तक कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन थी। शनिवार को बांगरमऊ के ब्यौली इस्लामाबाद में एक और कोरोना संक्रमित मिलने से पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई। संक्रमितों की संख्या और लॉकडाउन की अवधि बढ़ने से एसपी विक्रांतवीर ने जिले के सभी थानाें की पुलिस को लॉकडाउन का सख्ती के अनुपालन कराए जाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने सभी को क्षेत्र में फ्लैग मार्च और बाइक रैली के जरिए भ्रमण करने की बात कही। सदर क्षेत्र में डीएम रवींद्र कुमार, एसपी विक्रांतवीर व एएसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडेय ने सीओ सिटी यादवेंद्र यादव व कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र व सदर कोतवाली के पुलिस बल के साथ हरदोई ओवरब्रिज से गांधी नगर तिराहा तक रेड जोन में फ्लैग मार्च कर लोगों से लॉकडाउन के अनुपालन की अपील की।
विज्ञापन

इसी तरह बांगरमऊ, बेहटा मुजावर, फतेहपुर चौरासी, सफीपुर, माखी, गंगाघाट, अचलगंज, बीघापुर बारासगवर, बिहार, अजगैन समेत अन्य थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों को लॉकडाउन के अनुपालन के प्रति जागरूक किया। आवश्यक कार्य से घरों से बाहर निकलने पर मास्क लगाने की गुजारिश भी की गई। बीघापुर में बाइक रैली के माध्यम से पुलिस कर्मियों ने लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed