फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Complete electrification of Unnao-Rae Bareli rail route soon

डीआरएम ने देखा उन्नाव-रायबरेली रेल रूट का विद्युतीकरण कार्य

Tue, 22 Feb 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Complete electrification of Unnao-Rae Bareli rail route soon
उन्नाव। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम ने मंगलवार को उन्नाव जंक्शन और बीघापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाआें के साथ उन्नाव-रायबरेली रेल मार्ग के विद्युतीकरण कार्य का जायजा लिया। काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीघापुर से रायबरेली-अंबाला कैंट तक ओएचई का काम अंतिम चरण में है। डीआरएम सुरेश कुमार सापला मंगलवार को उन्नाव रेलवे स्टेशन पहुंचे। 9:30 बजे उन्होंने स्टेशन पर साफ-सफाई के साथ पेयजल सुविधा की जानकारी ली। करीब 15 मिनट रुकने के बाद वह बीघापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान कोरारीकला, तिकोली, रावतपुर स्टेशनों पर भी सुविधाएं देखीं। उन्होंने रायबरेली से होकर अंबाला कैंट तक जाने वाली इलेक्ट्रानिक रेल लाइन के कार्य की प्रगति देखी। बीघापुर रेलवे स्टेशन पर ओएचई का काम अंतिम चरण में है। स्टेशन पर टंकियों के ढक्कन खोलकर पानी की शुद्धता देखी। डीआरएम ने बताया कि वह ओएचई का काम देखने आए थे। इसके पूर्ण होने पर ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed