{"_id":"57ed66ff4f1c1b240e573b67","slug":"complain-agaainst-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति हड़पने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति हड़पने की शिकायत
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
शिकायत करतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला दरोगाबाग में कला प्रशिक्षण केंद्र में कोर्स कर रहे छात्र-छात्राआें ने केंद्र की प्रशिक्षक पर स्कॉलरशिप के धन के गबन का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। आरोप है कि फर्जी हस्ताक्षर कर प्रशिक्षक ने लाखों रुपये पार कर दिए। छात्र-छात्राओं ने मामले की जांच कराने की मांग की है। एडीएम बृजनाथ यादव ने मामले की जांच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गिरीश चंद्र को सौंपी है।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं में विशाल, प्रीती व अन्य ने बताया कि उन्होंने कोर्स करने के लिए प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश लिया था। तब उनसे छह माह का कोर्स होने की बात कही गई थी। बाद में सिर्फ तीन माह का ही कोर्स कराया गया। छात्रवृत्ति मिलने की बात कहकर बैंक में खाते खुलवाए गए। बैंक आफ इंडिया में खाता खुलवाया गया। जब एकाउंट में छात्रवृत्ति के दस हजार रुपये आए तो खाते से प्रशिक्षक ने बिना उनके हस्ताक्षर कराए साढ़े नौ हजार रुपये निकाल लिए । कोर्स कर रहे साठ छात्र-छात्राओं के साथ ऐसा ही हुआ। छात्र-छात्राएं जब बैंक में जानकारी लेने पहुंचे तो बताया गया कि सभी छात्रों के हस्ताक्षर से ही धन निकाला गया है। बाकी जानकारी संस्था से पता करने को कहा गए। छात्र जब केंद्र पहुंचे तो प्रशिक्षक इर्तिका अहमद ने बताया कि खाते खुलवाते समय ही फार्म पर सभी हस्ताक्षर करा लिए गए थे। अगर उस समय हस्ताक्षर न कराए जाते तो कोई भी पैसा नहीं देता। छात्र-छात्राओं ने एडीएम बृजनाथ यादव से धनराशि दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कुमकुम तिवारी, प्रिया, सुभाषिनी, तेज प्रताप, शिखा, संध्या, हिना खान, पूजा, तबस्सुम सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन