फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cold water began to rail passengers

रेल यात्रियों को मिलने लगा ठंडा पानी

Wed, 06 Apr 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 06 Apr 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Cold water began to rail passengers
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर लगे वाटर कूलर का कनेक्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
रेल यात्रियों की शीतल पेयजल समस्या को लेकर अमर उजाला की मुहिम काम आई और रेल अधिकारियों की नींद टूटी। विभाग ने तय तिथि से दस दिन पहले ही स्टेशन पर लगे वाटर कूलरों को चालू करवाया और मंगलवार को इस भीषण गर्मी में ठंडा पानी मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन



 बीते एक पखवाड़ा से मौसम काफी गरम हो गया है। तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, लेकिन रेलवे स्टेशन पर लगे वाटर कूलरों को विभाग ने चालू नहीं करवाया था। यात्रियों की इस समस्या को लेकर जब अमर उजाला ने विभागीय अधिकारियों से बात की तो उन्होंने इन्हें विभाग की ओर से तय की गई तिथि 15 अप्रैल से शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन

अमर उजाला ने  ‘शीतल जल के लिए है तारीख का इंतजार’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

इसके बाद बीती चार अप्रैल को भी इस समस्या पर एक खबर प्रकाशित की। खबर छपने के दूसरे दिन लखनऊ से रेलवे के इलेक्ट्रानिक विभाग के कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर यहां लगे दो वाटर कूलरों को दुरुस्त कर इन्हें शुरू करवा दिया और मंगलवार को यात्रियों को ठंडा पानी मिलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed