{"_id":"b0e12829422266c1916f3e3a74fabc93","slug":"cold-in-unnao-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर धूप न निकलने से पारा गिरा, बढ़ी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर धूप न निकलने से पारा गिरा, बढ़ी गलन
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 21 Dec 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव/शुक्लागंज। शनिवार को न्यूनतम पारे में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर बदली छाई रहने से ठंड बढ़ गई। आलम यह रहा कि हाथ व पैर की उंगलियों ने काम करना बंद सा कर दिया।
विज्ञापन
शीतलहर चलने के कारण गलन से लोग खासा परेशान रहे। ठंड से बचने के लिए लोग घरों, दफ्तरों और प्रतिष्ठानों में अलाव आग तापने को मजबूर हैं।
शुक्रवार को जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था वहीं शनिवार को यह घटकर 8 डिग्री सेल्सियस रह गया। अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि आर्द्रता अधिकतम 100 व न्यूनतम 82 फीसदी रही। सूर्यदेव बादलों की ओट से आंखमिचौली करते रहे।
विज्ञापन
धूप तेज न होने से ठंड बढ़ गई। शनिवार को गलन काफी बढ़ गई। सड़कों व प्रमुख बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों से गुजरने के दौरान जहां भी आग जलती दिखी तो वाहन सवारों ने गाड़ियों को रोककर खुद को गर्म किया। सूर्यास्त होने के बाद ठंड में खासा इजाफा हो गया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डा. सीबी सिंह ने बताया कि अभी तापमान में और गिरावट होगी। बादल छाये रहेंगे। पूर्वी हवाओं के चलने से गलन बढ़ेगी। धूप न निकलने की वजह से कोहरा की समस्या बनी रहेगी। बारिश की संभावना कम है।
नगर पालिका गंगाघाट के अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ठंड बढ़ने के कारण नगरीय क्षेत्र के करीब आधा दर्जन जगहों पर पालिका द्वारा अलाव जलवाये जाने के लिए लकड़िया डलवाई गई। ताकि आमजनमानस अलाव जलाकर ठंड दूर कर सके।