फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   cold

कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sun, 11 Jan 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 11 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
cold
उन्नाव/शुक्लागंज। पारा लुढ़कने के कारण शनिवार को भी ठंड से लोग बेहाल रहे। मजदूरी कर पेट पालने वाले लोगों के रोजी रोटी के लाले पड़ गए हैं।
विज्ञापन


शीत लहर चलने से लोग घरों से नहीं निकले। बर्फीली हवाओं के कारण बढ़ी गलन से लोगों के हाड़ तक कांप गए। अधिकतम तापमान जहां 10.2 डिग्र्री रहा वहीं न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्र्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
 
दोपहर 3 बजे के बाद कुछ समय के लिए धूप निकली लेकिन यह कारगर साबित नहीं हुई। कुछ समय बाद फिर सूर्यदेव बादलों में छिप गए। शाम ढलते ही ठंड का कहर और विकराल हो गया। दिनभर कोहरे की धुंध छाई रही। शुक्रवार देररात जबरदस्त कोहरे से दृश्यता शून्य हो गई।
विज्ञापन


दिन में भी वाहन सवारों को गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। ट्रेनों की लाइटें दिन में जलती दिखीं। बाजार, अस्पताल, स्टेशन व प्रमुख चौराहों पर सन्नाटा सा दिखा। सड़क पर चलने वाले राहगीर अलाव का ही आसरा ढूंढते रहे। जहां भी आग जलते दिखी वहां पर पहुंचकर ठंड दूर करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


3.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पश्चिमी हवाओं से गलन बढ़ गई। दुकानदारों ने भी शाम ढलते ही दुकानें बंद कर दीं। गलन के चलते लोगों की उंगलियों ने भी काम करना बंद सा कर दिया। दिन में भी लोग खुद को पूरी तरह से गर्म कपड़ों से ढंककर ही बाहर निकले। घरों में भी पूरे दिन ब्लोअर चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed