फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   CMO closed five non standard nursing homes

Unnao News: सीएमओ ने बंद कराए मानक विहीन पांच नर्सिंगहोम

Tue, 05 Nov 2024 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 05 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
CMO closed five non standard nursing homes
फोटो- 27
विज्ञापन

क्रासर--------------
- रजिस्ट्रेशन व प्रशिक्षित स्टॉफ की कमी सहित कई कमियां पाई गईं
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। सीएमओ ने सोमवार शाम एक के बाद एक पांच नर्सिंगहोम का निरीक्षण किया। रजिस्ट्रेशन, प्रशिक्षित स्टाफ, डॉक्टर न होने समेत कई कमियां पाए जाने पर पांच को बंद करा दिया।

सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश और एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह सोमवार शाम सबसे पहले पीडी नगर स्थित मेडिसिटी हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्हें कोई भी एमबीबीएस डॉक्टर नहीं मिला। इस पर उन्होंने संचालन बंद रखने की बात कही। इसके बाद सुषमा हॉस्पिटल पहुंचे। यहां हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के संचालित मिला। इस पर सीएमओ ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। वहीं, न्यू लाइफ व ओम हॉस्पिटल स्टाफ, डॉक्टर व मरीज न मिलने पर उसे भी बंद करवा दिया। इसके बाद न्यू आराधना हॉस्पिटल में पांच मरीज भर्ती मिले। इसमें दो मरीज ऑपरेशन वाले थे। सीएमओ ने संचालक से ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर का नाम पूछा तो सही जानकारी नहीं दे सके। इस पर उन्होंने हॉस्पिटल संचालक पर एफआईआर दर्ज कराने रजिस्ट्रेशन निरस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed