{"_id":"581a35d64f1c1bac314375c8","slug":"cm-painted-in-the-colors-of-the-city-to-welcome-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के स्वागत के लिए सपा के रंग में रंगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के स्वागत के लिए सपा के रंग में रंगा शहर
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर बने साइकिल ट्रैक पर साइकिल चलाता राहगीर।
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी विकास रथ यात्रा लेकर गुरुवार को जिले में पहुंच रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्वागत में पूरा शहर सपाई रंग में रंग गया है। सपा नेताओं में हाईवे से लेकर शहर के भीतर तक होर्डिंग लगाने की होड़ है। अधिकांश होर्डिंगों में सपा के प्रदेश अध्यक्ष का फोटो गायब है। पार्टी पदाधिकारियों को छोड़कर अन्य नेताओं के होर्डिंग में प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव का फोटो नहीं है।
सीएम के स्वागत के लिए बुधवार को पूरा प्रशासनिक अमला सुरक्षा और रूट की व्यवस्था में जुटा रहा। दूसरी तरफ सपाई स्वागत के बहाने बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगवाते रहे। खास बात यह है कि नवनिर्मित उन्नाव-शुक्लागंज फोर लेन मार्ग पर अधिकांश जगह पिछले महीने सपा से निकाले गए एमएलसी सुनील सिंह साजन के होर्डिंग लगे हैं। उन्हें जिले में विकास रथ यात्रा की व्यवस्था की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।