{"_id":"bbfa6930d25fb172befe4bfc6da7c7c7","slug":"class-vii-student-of-obscenity-in-the-name-of-ragging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा सात के छात्र से रैगिंग के नाम पर अश्लीलता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा सात के छात्र से रैगिंग के नाम पर अश्लीलता
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कक्षा सात में पढ़ने वाले छात्र के साथ उसके छह सहपाठी महीनों रैगिंग करते रहे। सहपाठी अक्सर उसे क्लासरूम के पीछे लेकर जाते और कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें करते। पढ़ाई में मन लगाने और हमेशा गुमसुम रहने पर परिजनों ने उससे बात की तो वह बिफर पड़ा और आपबीती सुनाई। जानकारी होने पर छात्र के परिजन गुरुवार सुबह स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। अभिभावकों ने एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी तो प्रधानाचार्य ने जांच और प्रबंधन के माध्यम से कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ित के परिजनों ने कार्रवाई के लिए प्रधानाचार्य को चौबीस घंटे की मोहलत दी है।
शहर के मोहल्ला पीडी नगर स्थित मिशनरी स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाले एक छात्र को उसकी उम्र से कुछ ज्यादा उम्र के पांच धनाढ्य परिवारों के छह सहपाठियों ने कई महीने तक मानसिक उत्पीड़न किया। एक सप्ताह से छात्रों ने रैगिंग की हदें पार कर दीं। सहपाठी उसके कपड़े उतरवाकर अश्लीलता करने लगे। पीड़ित के मुताबिक कई बार उसके साथ गलत हरकत करने का भी प्रयास किया गया। हमेशा उछलकूद करने और मन लगाकर पढ़ाई करने वाला कक्षा सात का यह छात्र गुमसुम और पढ़ाई से कतराने लगा।
वह अक्सर खुद को कमरे में बंदकर घंटों बैठा रहता। उसकी हालत देख परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने उससे बात की। बच्चे ने जो आपबीती बताई उसे सुनकर अभिभावक दंग रह गए। बच्चे के मुताबिक उसने अपनी क्लास टीचर से शिकायत की मगर उन्होंने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे डांटकर चुप करा दिया। गुरुवार सुबह बच्चे के परिजन प्रधानाचार्य के पास शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला तो परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी। उन्होंने तहरीर भी लिख ली। परिजन कोतवाली जाने लगे तो स्कूल के प्रधानाचार्य सामने आए और पूरे प्रकरण की जांच करने और दोषी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पीड़ित छात्र के परिजन शांत हुए। जाते-जाते उन्होंने शुक्रवार को कार्रवाई न होने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी।