फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

साक्षी का पारा हाई, कहा-पता है कितने गड्ढे भरे

Fri, 24 Dec 2021 07:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सड़कों के गड्ढा मुक्त अभियान का मुद्दा उठा। सांसद डॉ. साक्षी महाराज के सवाल पर अधिशासी अभियंता ने कहा कि गड्ढे भर दिए गए हैं। विश्वास न हो तो चलकर देख लें। इस पर सांसद का पारा चढ़ गया। उन्होंने सीडीओ से स्थिति देखने के लिए कहा। अभियंता से कहा बात करने का तरीका सीख लें।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे विकास भवन के बंद सभागार में बैठक हुई। बैठक से मीडिया को दूर रख सांसद ने नवनिर्मित सड़कों के लोकार्पण पत्थर में नाम न शामिल किए जाने पर पीडब्ल्यूडी अफसरों को आड़े हाथों लिया। कहा कि देश व प्रदेश में हमारी सरकार है। इसके बाद भी लोकार्पण पत्थरों में हमारा नाम नहीं लिखा जा रहा है। इसमें सुधार कर लें। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति हुई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। दो घंटे तक चली बैठक में पूरे समय सांसद के निशाने पर पीडब्ल्यूडी के दोनों अधिशासी अभियंता ही रहे। सांसद ने गड्ढा मुक्त अभियान की जानकारी मांगी तो एक्सईएन हरदयाल अहिरवार और चक्रेश ने दावा करते हुए कहा कि सड़कों के गड्ढे भरने का काम लगभग पूरा हो चुका है। यदि विश्वास न हो तो मौके पर चलकर देख सकते हैं। बाद में शामिल की गई कई सड़कों के जल्द टेंडर निकाले जाने हैं। अगले 15 दिन में काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस पर सांसद का पारा चढ़ गया और कहा कि जिले की हर सड़क की स्थिति उनको पता है। कितने गड्ढे भरे गए और कितनी सड़कें दुरुस्त हैं लेकिन शायद आप लोगों को बात करने का तरीका नहीं पता है। इस तरह से नहीं चलेगा। अधिकारी हैं तो जनप्रतिनिधियों से बात करने का तरीका भी सीख लीजिए। सांसद ने सीडीओ दिव्यांशु पटेल को गड्ढा मुक्त अभियान में शामिल सड़कों की गुणवत्ता जांचने के आदेश दिए। इसके बाद जलनिगम के अफसरों से अमृत योजना में खराब हुई सड़कों की जल्द मरम्मत कराने को कहा। सीडीओ से सई व लोन नदी की साफ-सफाई की निगरानी कराने को कहा। बीएसए को बच्चों के खाने की गुणवत्ता का ध्यान रखने और सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश को जिला चिकित्सालय, सीएचसी व पीएचसी में चिकित्सकों की उपलब्धता और मरीजों की अच्छी तरीके से देखभाल कराने के आदेश दिए। बैठक में बिजली, छुट्टा मवेशियों की समस्या पर भी चर्चा हुई। विधायक पंकज गुप्ता, बृजेश रावत, बंबालाल दिवाकर, सपा एमएलसी सुनील साजन, डीएम रवींद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed