{"_id":"61bde0f8a5269758d044d63a","slug":"civic-unnao-news-knp6701991103","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद खुले बैंकों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद खुले बैंकों में भीड़
विज्ञापन
एसबीआई मुख्य शाखा में लगी खाताधारकों की लाइन। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। निजीकरण के विरोध में बैंककर्मियों द्वारा की गई दो दिवसीय हड़ताल खत्म होने के बाद शनिवार को ग्राहकों की भीड़ पहुंच गई। सुरक्षा की दृष्टि से बाहर पुलिस तैनात रही।
केंद्र सरकार द्वारा बैंकों के निजीकरण के विरोध में कर्मियों ने गुरुवार व शुक्रवार को हड़ताल की थी। दो दिन की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन ठप रहा था। एटीएम भी खाली होेने से लोगों को नकदी के लिए भटकना पड़ा था। शनिवार को बैंक खुलते ही भारी संख्या में ग्राहक पहुंच गए। कोई नकदी निकालने पहुंचा तो कोई चेक जमा करने।
हसनगंज के कोरो कल्याण गांव निवासी विनोद गौतम ने बताया कि दो दिन की बैंक हड़ताल और एटीएम खाली होने से नकदी के लिए दिक्कतें उठानी पड़ी। फसल की सिंचाई नहीं हो सकी। शनिवार को बैंक खुलने पर पैसा निकाला। मोहान के महराजगंज निवासी कल्लू ने बताया कि बैंक की हड़ताल से परेशानी हुई। मवेशियों के लिए पयाल कटवाना था। मशीन वाले को रुपये देने थे। शनिवार को बैंक खुली तो एटीएम में भी नगदी डाली गई।