फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर 10 घंटे लगा जाम

Sat, 11 Dec 2021 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
civic
हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव/शुक्लागंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार रात दो स्थानों पर ट्रकों में हुई भिड़ंत से 10 घंटे जाम लाग रहा। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाने का प्रयास करती रही लेकिन जल्दबाजी में दूसरी लेन से निकलने की होड़ में वाहन फंसते रहे। शुक्रवार रात दो बजे से शनिवार दोपहर 12 बजे तक यातायात रेंगता रहा।
विज्ञापन

हाईवे पर कानपुर जाने वाली लेन पर शुक्रवार रात दो बजे गहिरा के पास ओवरटेक करने में दो ट्रक भिड़ गए। सड़क पर आड़े तिरछे खड़े होने से जाम लग गया। इस पर वाहन चालकों ने गलत लेन से निकलना शुरू कर दिया तो जाम लग गया। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क से किनारे कराया। सुबह चार बजे यातायात सामान्य हो पाया। तभी गहिरा पेट्रोल पंप के पास दो डंपर एक-दूसरे को ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़ गए। इससे हाईवे पर फिर जाम लग गया। लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर कई किमी तक वाहन फंस गए। कई जगह डिवाइडर फंदाकर वाहन चालक गलत लेन से निकले तो और जाम उलझ गया। सदर कोतवाली के शिवसिंह खेड़ा से जाजमऊ तक जिले की सीमा में 13 किमी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

जाजमऊ पुल से कानपुर जिले की सीमा में भी कई किमी तक जाम लगा रहा। लंबा जाम होने से क्षतिग्रस्त खड़े डंपर तक जेसीबी व हाइड्रा पहुंचाने में पुलिस को दो घंटे का वक्त लग गया। काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सुबह आठ बजे हटवाया गया। दोपहर 12 बजे यातायात सामान्य हो पाया। हालांकि इसके बाद भी जाजमऊ गंगापुल पर जाम लगता रहा। यातायात प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि वाहन गलत लेन से निकलने के कारण समस्या और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर जाम के दौरान कई वीआईपी और एंबुलेंस भी फंसीं। हालांकि जैसे ही पुलिस को जानकारी हुई, आनन-फानन रस्ता बना उन्हें निकलवाया। सुबह आठ बजे आजाद मार्ग चौराहा के पास कानपुर की ओर जा रहे एक वीआईपी की गाड़ी जाम में फंस गई। इसके बाद दस बजे कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे एक नेता और उनकी गाड़ी के पीछे चल रही एंबुलेंस जाम में फंस गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और वाहनों को इधर-उधर करा वीआईपी और एंबुलेंस को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed