{"_id":"61a61ef213500b093c776174","slug":"civic-unnao-news-knp666835215","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी बोले, अतिक्रमण से लगता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी बोले, अतिक्रमण से लगता जाम
विज्ञापन
व्यापार मंडल के साथ बैठक करते डीएम व एसपी। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने अतिक्रमण से जाम की समस्या उठाई। शहर में पार्किंग न होने का मामला भी उठा। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से इस समस्या का जल्द निस्तारण करने के लिए कहा।
विकास भवन सभागार में डीएम रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक हुई। इसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव, अजीत पाल सिंह, व्यापार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह सोनू व महामंत्री भरत सिंह ने आए दिन लगने वाले जाम की समस्या उठाई। व्यापारियों ने बताया कि रोजाना लगने वाले जाम का प्रमुख कारण अतिक्रमण है। शहर में पार्किंग न होने से जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले पार्किंग न होने से अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। चूंकि बीच में चौड़ा डिवाइडर बना हुआ है। इससे सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण और वाहनों के खड़े होने से गाड़ियां फंस जाती हैं। इससे जाम लग जाता है। जलभराव, खुले स्थानों पर मीट की बिक्री, स्ट्रीट लाइट, रोड चेकिंग व व्यापारियों की सुरक्षा के मामले भी बैठक में उठाए गए।
डीएम ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का एक माह के अंदर निस्तारण कर दें। अगले माह होने वाली बैठक में यह समस्याएं नहीं उठनी चाहिए। बैठक में वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने जीएसटी पंजीयन के बाद मिलने वाले मुख्यमंत्री व्यापारिक दुर्घटना बीमा व अन्य योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी दी। इस दौरान एसपी दिनेश त्रिपाठी, सीडीओ दिव्यांशु पटेल, वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर सुशील कुमार, जया पुरवार, असिस्टेंट कमिश्नर अशित कुमार मिश्रा व उमेश मौजूद रहे।