{"_id":"616d740d9cc4c778b93534e5","slug":"civic-unnao-news-knp6588155118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक खराब होने पर लगा साढ़े तीन घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक खराब होने पर लगा साढ़े तीन घंटे जाम
विज्ञापन
जाम लगने से अजगैन-मोहान क्रासिंग के पास खड़े वाहन। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजगैन। रेलवे क्रासिंग के पास ओवरलोड ट्रक खराब होने से साढ़े तीन घंटे जाम लगा रहा। इस दौरान डेढ़ घंटे तक क्रासिंग भी बंद रही। इस कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम में फंसकर वाहन सवार परेशान रहे।
सीतापुर के थाना अटरिया के ग्राम मदनापुर निवासी चालक दिनेश हमीरपुर से मौरंग लादकर चला था। सोमवार दोपहर 12 बजे अजगैन मोहान रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचते ही ओवरलोड ट्रक का पहिया गड्ढे में फंसा तो झटके से उसका क्राउन टूट गया। इससे क्रासिंग के फाटक के पास ही ट्रक खड़ा हो गया और दोनों तरफ का यातायात ठप हो गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें दोनों तरफ लग गई। अजगैन थाना और रेलवे पुलिस ने दोपहर 1.30 बजे दो क्रेन बुलाकर खराब पड़े ट्रक को हटवाने की कवायद शुरू की। इसी बीच एक के बाद एक कई ट्रेनें निकलने से डेढ़ घंटे तक रेलवे फाटक नहीं खुला। कड़ी मशक्कत के बाद 3.30 बजे ट्रक को हटवाया गया। इसके बाद फाटक खोलकर यातायात चालू कराया गया। हालांकि शाम चार बजे तक जाम के हालात बने रहे। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही।
क्षेत्र के राजेश शुक्ला, रामबाबू कुशवाहा, मनोज शर्मा, मुन्ना खान और विमलेश साहू ने बताया कि टोल टैक्स बचाने के लिए ओवरलोड वाहन इधर से गुजरते हैं। ज्यादा लोड के वाहनों के आवागमन करने से सड़क भी कई जगहों पर टूट गई है। वहीं इसके चलते क्रासिंग के पास भी बड़े गड्ढे हो गए हैं। आए दिन ओवरलोड वाहनों का कभी एक्सल टूटता है तो कभी क्रॉउन। इससे अक्सर जाम लग जाता है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ओवरलोड वाहनों को इधर न आने तो सड़क भी सुरक्षित रह सकती है और जाम से भी निजात मिल सकती है।