फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

ओवरलोडिंग के कारण फिर लगा सात घंटे जाम

Sat, 09 Oct 2021 05:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
civic
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के लखनापुर मार्ग पर गड्ढे में फंसा ट्रक। संवाद - फोटो : UNNAO
हसनगंज। जिले में ओवरलोडिंग लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी है। 18 दिन में पांचवीं बार शनिवार को ओवरलोड वाहनों के गड्ढे में फंसने से सुबह तीन से 10 बजे तक सात घंटे जाम लगा रहा। एसपी की सख्ती का भी एआरटीओ व खनिज विभाग पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग से जिले की सड़कों का सत्यानाश हो रहा है। अजगैन-मोहान मार्ग पर सर्वाधिक ओवरलोड वाहन सैकड़ों की संख्या में दिनभर धूल उड़ाते हुए निकलते हैं। भार अधिक बढ़ने से गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे आए दिन जाम से राहगीरों को जूझना पड़ता है। शनिवार सुबह तीन बजे लखनापुर से मोहान को जाने वाले मार्ग पर खड़ेहरा गांव के पास ओवरलोड मौरंग व डंपर भरे ट्रक सड़क के गड्ढे में फंस गए। देखते ही देखते तीन किमी लंबा जाम लग गया। मशक्कत के बाद भी डंपर व ट्रक बाहर नहीं निकले। सुबह 10 बजे डंपर चालक ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को बाहर निकलवाया। इस दौरान आवागमन करने वाले सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहने को मजबूर रहे। डंपर हटाए जाने के बाद पुलिस ने आवागमन शुरू कराया। ग्रामीणों के अनुसार लगातार ओवरलोड वाहनों के निकलने से लखनापुर मार्ग से नवई नाला तक पांच किमी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इसमें अब दो पहिया वाहनों का भी निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बाराबंकी में बस हादसे के बाद शासन स्तर से बसों की चेकिंग के लिए वहां ड्यूटी लगा दी गई है। ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए तैयारी कर ली है। वहां से वापस लौटते ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरविंद सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed