फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

बस और डीसीएम की टक्कर, आधा घंटे जाम

Wed, 08 Sep 2021 04:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। शहर के आवास विकास क्रासिंग के पास बुधवार सुबह ओवरटेक की कोशिश में डीसीएम और रोडवेज बस में टक्कर हो गई। रोडवेज चालक के आपत्ति जताने पर वाद-विवाद शुरू हुआ और जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार देख पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

हरदोई ओवरब्रिज से एक रोडवेज बस बुधवार सुबह 10 बजे आवास विकास की ओर चली। पीछे चल रही डीसीएम के चालक ने आवास विकास रेलवे क्रासिंग के पास जल्दी निकलने की कोशिश में रोडवेज को ओवरटेक किया। इससे डीसीएम का किनारा रोडवेज बस से रगड़ गया। रोडवेज चालक के आपत्ति करने पर डीसीएम चालक ने उल्टे उसकी गलती बता उलझ गया। दोनों में तीखी तकरार होने और वाहनों के सड़क पर खड़ा होने से जाम लग गया। जाम में कई वाहन फंस गए। दही थाना के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को वहां से हटाकर किनारे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed