फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

चौराहों पर लगा जाम, राहगीर परेशान

Tue, 24 Aug 2021 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
civic
शहर के मुख्य मार्ग बड़ा चौराहा पर लगा जाम। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कचहरी पुल से लेकर छोटा चौराहा तक लोग जाम में फंसे रहे। जाम के दौरान ही बारिश होने से सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर गया। यातायात धीरे-धीरे रेंगने से राहगीर परेशान रहे। एक घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के लगभग सभी स्कूलों को पीईटी का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें एक स्कूल तो बड़ा चौराहा के निकट ही संचालित था। इससे कुछ लोगों ने वाहन कचहरी पुल पर ही खड़े कर दिए थे। इससे कचहरी पुल से जाम लगना शुरू हो गया। छोटा चौराहा से बड़ा चौराहा तक ई रिक्शा व चार पहिया वाहनों की संख्या बढ़ने से इधर भी जाम लग गया। अंत में स्थिति यह हो गई कि पुल से लेकर दोनों चौराहों तक जाम लग गया। दोपहर डेढ़ बजे जाम की स्थिति यह हो गई कि वाहन रेंगते नजर आने लगे। कचहरी पुल से छोटा चौराहा तक का पांच मिनट का सफर तय करने में लोगों को आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। जाम के दौरान ही बारिश शुरू होने से सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर गया। इससे बाइक सवार लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। चौराहों पर खड़े ट्रैफिक सिपाहियों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन बारिश शुरू होने से वह भी दुकानों की आड़ में छिपते नजर आए। उसी बीच सदर कोतवाल की गाड़ी का हूटर सुन वह फिर सक्रिय हुए लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन

दही चौकी-पुरवा मार्ग पर बिछिया सीएचसी सामने एक डंपर दूसरे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में पलट गया। डंपर पलटने से सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। बिछिया पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने क्रेन की मदद से डंपर को सीधा करा सड़क से हटवाया और आवागमन बहाल कराया। हादसे में डंपर चालक व क्लीनर बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed