फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

अर्जी पर अर्जी, सुनवाई नहीं, सिर्फ आश्वासन

Sat, 14 Aug 2021 08:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
civic
बिहार थाना में आयोजित समाधान दिवस में जमीन कब्जे की शिकायत लेकर पहुंची पार्वती। संवाद - फोटो : UNNAO
पाटन। भूमाफियाओं के कब्जे से भूमिधरी जमीन को मुक्त कराने के लिए चार साल से अधिकारियों के पास पहुंच रही महिला ने शनिवार को 20वीं बार थाना समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया। इस बार भी उसे आश्वासन देकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम कुशहा मजरे हिंदू नगर निवासी वृद्ध पार्वती शनिवार को थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंची। पार्वती के अनुसार उसके चार बेटे व एक बेटी है। पति की मृत्यु के बाद महज डेढ़ बीघा जमीन के सहारे वह बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। लगभग 10 बिसुवा जमीन भूमाफियाओं ने जबरन कब्जा कर रखी है। पार्वती ने बताया कि शनिवार को उसने 20वीं बार थाना में तहसीलदार दिलीप कुमार को शिकायती पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी। थाना समाधान दिवस में शनिवार को डीएम रवींद्र कुमार व एसपी अविनाश पांडेय ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। अधिकांश मामले भूमि व आवासीय जमीन पर कब्जे के मिले। शिकायतकर्ताओं ने राजस्व विभाग व थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। डीएम और एसपी ने राजस्व व पुलिस अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि दो से तीन दिन के अंदर सभी मामलों का निस्तारण कराएं। शिकायत करने वालों में कस्बा के मोतीनगर निवासी अकील व फकरुल की शिकायत पर पुलिस व राजस्व टीम मौके पर पहुंची और जमीन की नाप करा त्वरित मामले का निस्तारण किया। पट्टी उस्मान के हरिशंकर की शिकायत पर विपक्षी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफीपुर। थाना दिवस में मौजूद डीएम व एसपी के सामने अंबेडकर गांव निवासी शुभम समेत अन्य ने हाईटेंशन लाइन छत के ऊपर से निकलने की शिकायत रखी। बताया कि शनिवार तहसील दिवस में भी उन्होंने शिकायत की थी, पर समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। डीएम ने समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं माखी थाना परिसर में एडीएम राकेश कुमार व एएसपी शशिशेखर सिंह ने भिनकीपुर निवासी माया की शिकायत पर उसके खेत में कब्जे को टीम भेजकर मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed