फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

नहीं मिल रहे 150 काश्तकार, जमीन का अधिग्रहण अटका

Tue, 10 Aug 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
civic
पाटन। गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास अक्तूबर माह में प्रस्तावित है। अधिकारी भूमि अधिग्रहण की कवायद में जुटे हुए हैं, लेकिन बीघापुर तहसील के राजस्व कर्मचारियों को डेढ़ सौ काश्तकार ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। इससे तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य अभी पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने सभी राजस्व लेखपालों को लगाकर रजिस्ट्री के कार्य को जल्द पूरा कराने का प्रयास किया। काफी हद तक सफलता भी मिली लेकिन विभिन्न ग्राम पंचायतों के 150 काश्तकारों का पता नहीं चल पा रहा है। राजस्व अभिलेखों में इनके नाम 14 हेक्टेयर भूमि है। यूपीडा के नाम रजिस्ट्री के लिए इनकी तलाश कराई गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके चलते गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य अटक रहा है। तहसीलदार दिलीप कुमार ने बताया कि योजना में भूमि अधिग्रहण के कई चरण होते हैं। पहले चरण में वार्ता के माध्यम से बिक्री को तैयार हुए काश्तकारों से तय मूल्य पर रजिस्ट्री करा ली गई है। कुछ गाटे विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय में विचाराधीन हैं। कुछ लोग ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। जानकारी में आया है कि वह अन्यत्र जाकर रहने लगे हैं। इस प्रकार के मामलों में सोशल इंपेक्ट कम्यूनिटी का गठन कर सर्वे व अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कराई जाती है।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास अक्तूबर में प्रस्तावित है। इसको देखते हुए शिलान्यास से पहले भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी करने की कवायद में यूपीडा के अधिकारी लगे हुए हैं। अभी सहमति के आधार पर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। यदि बाद में विशेष परिस्थितियां बनती हैं तो अनिवार्य अधिग्रहण की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed