फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

दो घंटे झमाझम बारिश, घरों और दुकानों में घुसा पानी

Tue, 27 Jul 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
civic
बारिश से सदर चौकी के पास हुए जलभराव के बीच निकलते वाहन सवार। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। नालों की सफाई न होने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। दिन में दो बार हुई दो घंटे की बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। जलभराव की चपेट में डीएम आवास, एसपी कार्यालय से लेकर शहर के अधिकांश मोहल्ले रहे। कचौड़ी गली, वीडी मार्केट, स्टेशन रोड, मोती नगर में दुकानों में पानी भर गया। सिविल लाइंस सहित कई मोहल्लों में पानी घरों के भीतर घुस गया। बड़ा चौराहा पर खुले मेनहोल में एक महिला गिर गई। दुकानदारों ने किसी तरह से बाहर निकाला। मोती नगर में दो युवक नाले में गिरकर चुटहिल हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे से बारिश शुरू हुई। एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान डीएम आवास के सामने, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर, सदर पुलिस चौकी, पूरननगर, क्वेटा तालाब नई बस्ती, रामपुर, बंधूहार में पानी भर गया। झमाझम बारिश से शहर के गांधीनगर, ईदगाह, इंद्रानगर, डीएसएन कालेज रोड, आदर्श नगर, हिरन नगर, पीडीनगर, कृष्णानगर, शिवनगर, सिविल लाइन, कब्बाखेड़ा, मौहारीबाग, कल्याणी सहित अधिकांश मोहल्ले भीषण जलभराव की चपेट में रहे। कल्याणी समेत कई अन्य मोहल्लों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। कचौड़ी गली समेत प्रमुख मार्गो व मोहल्लों की गलियों में भीषण जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। जो छह बजे तक जारी रही।
विज्ञापन

कचौड़ी गली से गुजरते समय एक महिला वहीं पर खुले मेनहोल में गिर गई। आसपास के दुकानदार पहुंचे और महिला को खींचकर बाहर निकाला। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि 19 जुलाई से 24 जुलाई तक 56 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जिले में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed