{"_id":"60fc599d8ebc3e586672a5de","slug":"civic-unnao-news-knp6421938190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क, पानी, सफाई के लिए मिले पांच करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क, पानी, सफाई के लिए मिले पांच करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिला पंचायत के गठन के साथ ही प्रदेश सरकार ने पहली किस्त भी जारी कर दी है। इस धनराशि से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल व स्वच्छता पर काम शुरू कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्ष को बधाई देते हुए जिला पंचायत को स्वयं के श्रोतों से आय में वृद्धि के लिए समुचित प्रयास करने पर जोर दिया है।
12 जुलाई को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह को शपथ दिलाई गई थी। इसके बाद जिला पंचायत सदस्यों ने शपथ ली थी। शपथ ग्रहण के साथ ही जिला पंचायत का गठन हुआ था। अब शासन ने विकास कार्यों के लिए पहली किस्त के रूप में पूरे प्रदेश के लिए 2500 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसमें जनपद को पांच करोड़ रुपये मिले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष शकुन सिंह को भेजे बधाई पत्र में प्रदेश को राज्य व केंद्रीय वित्त से जारी होने वाली धनराशि की भी जानकारी दी है। कहा है कि आप जनपद की प्रथम नागरिक चुनी गई हैं। यह एक गौरव का विषय है। आपके कंधे पर एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश की जिला पंचायतों को राज्य वित्त आयोग एवं केंद्रीय वित्त आयोग के अंतर्गत 2500 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। इस धनराशि से ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले ग्रामीणों के लिए स्वच्छता, पेयजल एवं स्ट्रीट लाइट की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। पिछले एक वर्ष से जिला पंचायतें हॉट मिक्स पद्धति से अच्छी गुणवत्ता की सड़कें बना रही हैं। उम्मीद जताई है कि आप इन अच्छे प्रयासों को आगे बढ़ाएंगी। कहा कि जिला पंचायत एक स्वायत्तशासी संस्था है। इसलिए पूर्ण स्वायत्तता के लिए आर्थिक दृष्टि से स्वावलंबी होना आवश्यक है। जिला पंचायतों को स्वयं के श्रोतों से आय में वृद्धि के लिए समुचित प्रयास करना चाहिए।