फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

दही चौकी बनी जिले की मॉडर्न थाना

Sun, 18 Jul 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। शुक्रवार रात दही चौकी को थाना घोषित कर दिया गया। एसओ समेत 35 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। एसपी के अनुसार लखनऊ के विभूतिखंड थाने की तर्ज पर इस चौकी को जिले का नवीन मॉडर्न पुलिस थाना बनाया गया है। जल्द ही इसे नया रूप दिया जाएगा। यूपीसीडा द्वारा दी गई भूमि पर बिल्डिंग बनकर तैयार होने पर उसमें शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्नाव सदर सर्किल क्षेत्र की सीमा अधिक होने से अपराधियों पर पुलिस की पकड़ ढीली थी। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कई किमी दूरी तय कर फरियादियों को सदर कोतवाली आना पड़ता था। अचलगंज, अजगैन, सदर व पुरवा कोतवाली सीमा क्षेत्र के आसपास घटनाओं में पुलिस सीमा विवाद में उलझती थी। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हादसों पर पुलिस समय से नहीं पहुंच पाती थी। अब दही पुलिस चौकी को नवीन मॉर्डन थाना बनाया गया है। शुक्रवार रात एसपी आनंद कुलकर्णी ने उपनिरीक्षक गौरव कुमार को थानाध्यक्ष के रूप में यहां तैनाती दी है। 34 अन्य पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। सीसीटीएन कक्ष के आलावा मुंशियाना व जीडी भी जल्द शुरू की जाएगी। इस नए थाने से जुड़े 75 गांवों के लोगों को अब अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। एसपी ने बताया कि 98 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में नवीन मॉर्डन थाना बनाए जाने की घोषणा की थी। यूपीसीडा की जमीन का पेंच फंसा होने से अब तक इसे थाना नहीं बनाया जा सका था। 13 जनवरी 2020 को कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने दही चौकी को थाना बनाए जाने के लिए यूपीसीडा की मुफ्त भूमि दिए जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि नई बिल्डिंग के लिए बजट आ चुका है। नवीन मॉर्डन थाने में जनता के साथ ही पुलिस को भी हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी। इसमें वेटिंग हाल, मीटिंग हाल, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग रूम, रिक्रिएशन रूम, सहायता डेस्क, सीसीटीएनएस रूम, बैरक, मेस, विवेचक का कंप्यूटर से लैस अलग कमरा होगा। इससे हाईवे पर होने वाले हादसों और अपराधों अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली- आवास विकास ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, सी ब्लॉक, शिवनगर, पीतांबर नगर भार 2, राजेपुर, मनोहर नगर, चांदपुर, टीकरगढ़ी, मुकुंदखेड़ा, मैकुआखेड़ा, सुजानखेड़ा, गजौली, रायपुर बुजुर्ग रामबक्सखेड़ा, झंझरी, गढ़ी, इब्राहिमाबाद, सिंघूपुर, लोहारखेड़ा, लोधनहार, कांशीराम कालोनी, उम्मीदों का शहर, औद्योगिक क्षेत्र।
अचलगंज थाना- दुवा, बजरहाखेड़ा, हलबलखेड़ा, सुब्बाखेड़ा, गुरुबक्शखेड़ा, रायपुर बुजुर्ग, कलंदरखेड़ा, इब्राहिमाबाग, लालाखेड़ा, फत्तेखेड़ा हटवा, अडार, नंदौली, ओरहर, बस्तीखेड़ा, दरोगाखेड़ा, जाफरखेड़ा, संभारखेड़ा, तुर्कमाननगर, तारगांव, जगवा, सरदारखेड़ा, घटोरी, झब्बाखेड़ा, गढ़ी, पकरा, हिंदूखेड़ा, आधारखेड़ा, पसियनखेड़ा, भूपखेड़ा, उचवां, गौरा, शिवरतनखेड़ा, मल्लखेड़ा मानधाताखेड़ा।

अजगैन कोतवाली- सोनिक, रामपुर खालसा, केसरीखेड़ा, लालताखेड़ा, लहिया, पाड़नखेड़ा, शहजादपुर, मुर्तजानगर, कुमेदानखेड़ा, कटरा, भुटवल, बंदरहा, डकौली, देवरी, गोड़वा विशुनपुर व अजायलखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed