फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

आसमान से बरसी आग, तन-बदन

Wed, 07 Jul 2021 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। अरे ओ बउआ। कहां जात हो, इधर आवा। बहुत गर्मी पड़त है। अपनी नहरिया में डुबकी लगा जरा जुड़ाय लैउ।
विज्ञापन

यह नजारा बुधवार दोपहर आदर्श नगर स्थित नहर का था। नहर में नहाते कुछ किशोर और युवा गर्मी से निजात पाने के जतन में जुटे थे। बुधवार को आसमान से आग बरसती रही। उमस और गर्मी से लोगों का तन-बदन झुलसता रहा। लोग गर्मी से राहत के विकल्प तलाशते रहे। हालांकि इस बीच थोड़ी राहत देने वाला मौसम का पूर्वानुमान आया है। मौसम विभाग ने तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।

वर्तमान समय में गर्मी अपने पूरे चरम पर है। सुबह से ही गर्मी का कहर शुरू हो जाता है। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 40.6 और न्यूनतम पारा 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। उप कृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी से उमस बढ़ रही है। अब चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने 8 से 11 जून के बीच बारिश की संभावना जताई है। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed