फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

सर्किट ब्रेकर फटने से पूरे शहर की बिजली गुल

Wed, 07 Jul 2021 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। सोनिक सब स्टेशन में सर्किट ब्रेकर फटने से पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। वैकल्पिक व्यवस्था से जिला अस्पताल समेत आधे शहर की बिजली आपूर्ति दो घंटे बाद चालू कर दी गई। अन्य तीन उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल होने में साढ़े तीन घंटे लग गए। उमसभरी गर्मी में बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 1.20 बजे अचानक 132 केवी सोनिक सब स्टेशन पर स्थापित 33 केवी का सर्किट ब्रेकर फट गया। इससे जिला अस्पताल, कब्बाखेड़ा, कुंदनरोड, सिटी पावर हाउस, पीडीनगर, इब्राहिमाबाग और कासिम नगर उपकेंद्र बंद होेने से पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। एक्सईएन प्रथम एससी शर्मा सोनिक सब स्टेशन पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को लगाकर मरम्मत शुरू कराई। मरम्मत में समय लगने से दो घंटे बाद सोनिक सब स्टेशन के ग्रामीण फीडर से वैकल्पिक व्यवस्था से जिला अस्पताल, सिटी पावर हाउस, कुंदनरोड व कब्बाखेड़ा सब स्टेशन चालू करा दिए गए। अन्य तीन सब स्टेशन की आपूर्ति बहाल होने में साढ़े तीन घंटे का समय लग गया। एक्सईएन ने बताया कि सोनिक सबस्टेशन का पूरा सर्किट ब्रेकर फट गया था। इस दौरान कई अन्य फाल्ट भी आ गए थे। इससे आपूर्ति बाधित हुई थी। मरम्मत में समय लग गया। फिर भी वैकल्पिक व्यवस्था से आधे शहर की बिजली कुछ समय बाद चालू करा दी गई थी। तीन उपकेंद्र शाम पौने पांच बजे चालू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed