फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

हनुमान मंदिरों में भीड़, सुंदरकांड का पाठ

Wed, 23 Jun 2021 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
civic
शहर के बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन कर प्रसाद चढ़ाते भक्त। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने दर्शन-पूजन कर पवन सुत हनुमान की स्तुति कर जय हनुमान के जयकारे लगाए। कोरोना नियमों का पालन करते हुए सुंदर कांड का पाठ किया गया। जगह-जगह भंडारा और प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मंगला आरती से पहले ही शहर के बड़े हनुमान मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, सुंदरेश्वर मंदिर, बाला जी मंदिर, केसरिया बाबा मंदिर में लोग पहुंचने लगे। राम भक्त हनुमान के दर्शन कर लोगों ने प्रसाद चढ़ाया। मंदिर में हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ चलता रहा। जगह-जगह प्रसाद वितरण भी किया गया। किसी ने हलवा पूड़ी तो किसी ने शर्बत व फल का वितरण किया।
विज्ञापन

हसनगंज क्षेत्र के मोहान स्थित हनुमान मंदिर में छठवां स्थापना दिवस मनाया गया। हवन-पूजन के बाद भंडारा हुआ। मेहंदीखेड़ा में दिवाकर सिंह, नवई, झलोतर, इब्राहिमपुर समेत अन्य स्थानों पर महेश राठौर, संतोष विश्वकर्मा, राम पाल अंकुर व कपिल निगम ने प्रसाद वितरण किया। फतेहपुर चौरासी कस्बे में व्यापारियों व पूर्व विधायक बदलू खां की ओर से अलग अलग स्थानों पर प्रसाद वितरण कराया गया। कमलेश मिश्रा, नितिन जायसवाल, आलोक चौरसिया, सुनील चौरसिया, वीरेंद्र राठौर भी शामिल रहे। गंजमुरादाबाद में नगर स्थित मां काली भवानी मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर सहित अन्य स्थानों पर भंडारा हुआ। भिक्खनपुर, गोपालपुर व गौरिया कला में प्रसाद वितरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

शहर के बड़े हनुमान मंदिर में हुआ बजरंग बली का श्रृंगार।

शहर के बड़े हनुमान मंदिर में हुआ बजरंग बली का श्रृंगार।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed