फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

एक हजार खर्च न करने से दस हजार परेशान

Sat, 10 Apr 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
civic
अचलगंज। पेयजल योजना के पंप मोटर के स्टार्टर की मरम्मत दो विभागों के बीच फंसी है। एक हजार रुपये कीमत के स्टार्टर की वजह से 10 हजार लोग एक सप्ताह से पेयजल की किल्लत से जूझ रहे हैं। जल निगम मरम्मत की जिम्मेदारी नगर पंचायत की बता रहा है। नगर पंचायत के अधिकारी बजट न होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

पानी की टंकी की मोटर का स्टार्टर एक सप्ताह पहले खराब हो गया था। तब से इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। स्टार्टर की मरम्मत में अधिकतम एक हजार रुपये ही खर्च आना है। इस टंकी से अचलगंज कस्बे के अलावा लोहचा, कांटी गांवों को जलापूर्ति होती है। अचलगंज कस्बा निवासी मोनू द्विवेदी, राजन त्रिवेदी, विक्की, रामदास गुप्ता व राजन शुक्ल ने बताया कि पानी के लिए हैंडपंप या कुओं का सहारा लेना पड़ रहा है। जल निगम के सहायक अभियंता रामचंद्र शुक्ल ने कहा कि उनके विभाग के पास मरम्मत के लिए पैसा नहीं है। उनकी चुनाव ड्यूटी भी लग गई है। ऐसे में वह कुछ नहीं कर सकते हैं। अब अचलगंज को नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है। इससे जिला पंचायतराज विभाग भी ध्यान नहीं दे रहा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वह खुद मौके पर जाकर देखेंगे। बजट की व्यवस्था कर समस्या हल कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed