{"_id":"5ff35e8b8ebc3e3fc3153587","slug":"civic-unnao-news-knp6040120109","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर छाई रही बदली, बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर छाई रही बदली, बूंदाबांदी
विज्ञापन
ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े व जैकेट पहन कर निकले लोग।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सोमवार को दिनभर बदली छाई रही। हल्की बूंदाबांदी से किसान मायूसी नजर आए। बूंदाबांदी के बाद भी न्यूतनम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इससे सुबह के समय तो ठंड का प्रकोप कम दिखा, लेकिन शाम को फिर से गलन में इजाफा हो गया।
रविवार रात से ही मौसम में बदलाव दिखने लगा था। सोमवार सुबह कुछ देर तक मौसम खुला। इस कारण धूप निकली। दोपहर में फिर बादल छा गए। पूरे दिन धुंध सी छाई रही। रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली यात्री व मालगाड़ियों के चालकों को हेड लाइट जलानी पड़ी।
कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। किसान विजय तिवारी, रामविलास, जमुना शर्मा, शिव किशोर, रामू तिवारी, राजू साहू, रामू व अवधेश कुमार ने बताया कि यदि इस समय तेज बारिश हो जाती है तो रबी की प्रमुख फसल गेहूं को काफी फायदा हो सकता है। वहीं लाही उत्पादक किसान बूंदाबांदी से परेशान नजर आए। तेज बारिश होने पर क्रय केंद्रों पर लगे धान के भी भीगने की आशंका है। सोमवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। रविवार को तापमान 10.6 और सोमवार को 13.6 डिग्री पर पहुंच गया। इसी प्रकार अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उप कृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि मंगलवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई है।