{"_id":"5ff35d288ebc3e3c85395fca","slug":"civic-unnao-news-knp604010888","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग वैलनेस सेंटर का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग वैलनेस सेंटर का लोकार्पण
विज्ञापन
एनआईसी रूम में नव चयनित आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक अधिकारियों को नियुक्तिपत्र देते सदर विधायक पं?
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अजगैन में योग वैलनेस सेंटर का लोकार्पण किया। नव चयनित आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया। इसके बाद स्थानीय स्तर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता व डीएम रवींद्र कुमार ने आयुष विभाग के नव चयनित पांच आयुर्वेदिक और एक होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी को नियुक्ति पत्र सौंपा।
एनआईसी के माध्यम से लखनऊ में आयोजित नवनियुक्त आयुर्वेदिक होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों का नियुक्ति पत्र एवं पदस्थापना के संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त चिकित्साधिकारियों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है। वर्षों बाद आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तैनाती की जा रही है।
आयुर्वेद के क्षेत्र में बीमारी का अच्छा एवं बेहतर समाधान है। योग एंड वैलनेस सेंटर हेल्थ टूरिज्म का अच्छा एवं बेहतर माध्यम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष मिशन भारत की परंपरागत चिकित्सा विद्या को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने का अच्छा माध्यम है। एनआईसी में मौजूद सदर विधायक पंकज गुप्ता व डीएम रवींद्र कुमार ने होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के रूप में डॉ. निहारिका गुप्ता और आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के रूप में डॉ. रोली गर्ग, डॉ. ममता वर्मा, डॉ. राशि शुक्ला, डॉ. जया गुप्ता एवं डॉ. उदित कुमार छेत्री को नियुक्ति पत्र दिया।