उन्नाव। हाथरस व बलरामपुर में किशोरियों के साथ दरिंदगी के विरोध में कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह की अगुवाई में कैंडल मार्च शास्त्री प्रतिमा से शुरू होकर बड़े चौराहे तक गया। इस दौरान बलरामपुर और हाथरस की बेटियों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए योगी सरकार से इस्तीफ ा मांगा। प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश सचिव व संगठन प्रभारी इंचार्ज मनोज तिवारी भी शामिल रहे।
इस दौरान शंकरलाल गौतम, जावेद कमाल, प्रदीप श्रीवास्तव, यतींद्र सिंह, अनुभव शुक्ला एडवोकेट, जिला प्रवक्ता सुभाष यादव, अरुण कुशवाहा, बोधराज सिंह मौजूद रहे। वहीं स्वयंसेवी संगठन अलबेली सामाजिक संस्थान ने भी शास्त्री पार्क में मोमबत्ती जलाकर हाथरस की बेटी को श्रद्धाजंलि अर्पित की। संस्था की अध्यक्ष सुधा अवस्थी ने कहा कि बेटियां कमजोर नहीं हैं। कमजोर तो सरकार व राज्य का प्रशासन है। इस दौरान मौजूद शोभा पांडेय, निम्मी अरोड़ा, उमा शुक्ला व मंजूलता अवस्थी मौजूद रहीं।