{"_id":"62f9464c992ca416f336306c","slug":"city-and-villages-becomes-full-of-tiranga-unnao-news-knp712909340","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगामय हुए शहर और गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगामय हुए शहर और गांव
विज्ञापन
उन्नाव। आजादी के अमृत महोत्सव पर जश्न का दौर जारी है। रविवार को भी जगह-जगह तिरंगा रैलियां निकाली गईं। घरों की छतों पर तिरंगे लहराते दिखे। लोगों में देशप्रेम का भाव देखते ही बना। 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर स्मारक स्थलों और सरकारी इमारतों की सजावट की गई। गदनखेड़ा बाईपास से लेकर सभी चौराहे तिरंगी रोशनी से जगमगाते नजर आए।
रविवार सुबह से ही कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल, विश्वंभर दयालु त्रिपाठी स्मारक स्थल, लालबहादुर शास्त्री, बदरका स्थित चंद्रशेखर आजाद स्मारक स्थल, पन्नालाल पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई की गई। शहर में जगह-जगह सजी दुकानों में कोई झंडा खरीदते नजर आया तो कोई हैंडबैंड, रिबन, बिल्ला और गुब्बारे खरीदकर ले गया।
बच्चों में विशेष उत्साह नजर आया। शहर से लेकर गांव तक यही नजारा रहा।
वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी सतर्क रही। सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एलआईयू के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने सादी वर्दी में शरारतीतत्वों पर नजर रखी। रही है। रेलवे स्टेशन समेत बड़े, छोटे चौराहे, धवनरोड, स्टेशनरोड, आईबीपी तिराहा आदि क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग की गई।