फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   City and Town will exclude from bamboo poles

शहर और टाउन के बांस-बल्लियों से मिलेगी निजात

Sat, 27 Dec 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 27 Dec 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
City and Town will exclude from bamboo poles

उन्नाव। नए साल में बिजली उपभोक्ताओं को ज्यादा बिजली मिल सकेगी। पांच विद्युत सबस्टेशन शुरू किए जाएंगे।लोकल फाल्टों के कारण घंटों बिजली गुल रहने की समस्या से निजात मिल सकेगी। लंबी दूरी के कारण तार टूटने और चोरी होने की घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। बिजली विभाग जिले के उपभोक्ताओं को कई सौगात देने जा रहा है। आरएपीडीआरपी योजना से शहर और टाउन एरिया में बांस-बल्लियों का संजाल खत्म किया जाएगा। कई किलोमीटर नई विद्युत लाइन दौड़ाई जाएंगी। उपभोक्ताओं को घर बैठे बिजली बिल मिल सके इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था को शहर के अलावा टाउन एरिया में भी लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


शुरु होंगे पांच उपकेंद्र
वर्ष 2015 में जनपद में पांच बिजली उपकेंद्र शुरू हो जाएंगे। इनमें पुरवा में 33/11 केवी सबस्टेशन का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अगले वर्ष के शुरुआती माह में इसे चालू कर दिया जाएगा। इसके अलावा असोहा के पाठकपुर व ऐरा भदियार में निर्माणाधीन उपकेंद्र भी जल्द प्रारंभ हो जाएगा। वर्ष 2015 में ही सोहरामऊ और शुक्लागंज के पीपरखेड़ा में 33/11 केवी बिजली सबस्टेशन का निर्माण पूरा कराकर चालू कराया जाएगा। इन उपकेंद्रों के चालू हो जाने से हजारों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। लंबी दूरी से तार कटने और टूटने की घटनाओं पर काफी हद तक विराम लग जाएगा। इसके अलावा बंथर, मगरवारा के दयालपुर और बांगरमऊ में एक 33/11 केवी उपकेंद्र के निर्माण का प्रस्ताव पावर कारपोरेशन को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। वहीं असोहा के दरसवां में भी बिजलीघर बनाने के लिए जमीन आदि देखी जा चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


आरएपीडीआरपी योजना से सुधरेगी बिजली आपूर्ति
रीस्ट्रक्चर्ड एक्सीलेरेटेड पावर डेवलपमेंट एंड रिफार्म प्रोग्राम (आरएपीडीआरपी) फेज-2 की समयसीमा मार्च 2015 में समाप्त हो रही है। इस समयावधि में उन्नाव शहर, शुक्लागंज व बांगरमऊ टाउन में बांस-बल्लियों का संजाल खत्म कर दिया जाएगा। नए खंभों के साथ नए तार और ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि किया जाना है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, काफी हद तक काम पूरा हो चुका है। निर्धारित समयसीमा में शेष काम भी पूरा हो जाएगा। इस योजना से बांगरमऊ टाउन में शत-प्रतिशत ऑनलाइन बिलिंग शुरू हो जाएगी। बिजली उपभोक्ताओं के घरों में बिल पहुंचाया जाएगा। नए खंभे लगाकर 25 केवीए क्षमता के छोटे ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। इससे छोटे फाल्टों से घंटों बिजली गुल रहने की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। बड़े उपकेंद्रों पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाकर उनकी क्षमतावृद्धि के साथ 33 केवी लाइन का सुदृढ़ीकरण, 33 केवी नई लाईन का निर्माण, 11 केवी नई लाइन व पुरानी लाइनों का सुदृढ़ीकरण, जर्जर तार व क्षतिग्रस्त पोल बदलना, 11 केवी स्विच गेयर व केबल बदला जाएगा। कटियाधारकों पर अंकुश लगाने के लिए पूरे शहर व टाउन एरिया में एबीसी लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो विद्युत वितरण खंडों के जरिए होती है बिजली सप्लाई
जनपद में दो विद्युत वितरण खंडों के जरिए बिजली आपूर्ति की जाती है। इसमें विद्युत वितरण खंड प्रथम का कार्यालय उन्नाव और द्वितीय का गोकुलबाबा मंदिर मगरवारा में है। प्रथम खंड में शहर, पुरवा, बीघापुर, बिछिया, भगवंतनगर, मौरावां, हिलौली और द्वितीय में शुक्लागंज, सफीपुर, बांगरमऊ, औरास, गंजमुरादाबाद, हसनगंज, नवाबगंज, अचलगंज कस्बे आते हैं। जिले में उपभोक्ताओं की संख्या करीब 1,22,660 है जिसमें प्रथम में लगभग 61660 और द्वितीय में करीब 61000 उपभोक्ता हैं।


क्या कहते हैं जिम्मेदार
विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता रामबुझारत ने कहा कि अगले साल कई नए सबस्टेशन चालू हो जाएंगे। कई का निर्माण शुरू कराया जाएगा। बांगरमऊ टाउन में ऑनलाइन व्यवस्था शत-प्रतिशत लागू कराई जाएगी। वहीं प्रथम के एक्सईएन एससी मिश्रा ने बताया कि पुरवा में निर्माणाधीन उपकेंद्र का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जनवरी 15 में यह चालू हो जाएगा। इसके अलावा असोहा के दरसवां में भी नया उपकेंद्र के लिए जमीन आदि का चयन हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed