फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Christmas today, the church was Sjain floats

क्रिसमस आज, चर्च में सजाईं गईं झांकियां

Thu, 25 Dec 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 25 Dec 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
Christmas today, the church was Sjain floats

उन्नाव। क्रिसमस पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। ईसाई समुदाय के लोगों का बुधवार का दिन क्रिसमस-डे की तैयारियों में बीता। शहर के गिरिजाघरों में साफ-सफाई और सजावट का काम चलता रहा।

विज्ञापन


बड़े और बच्चे क्रिसमस पर खरीदारी में व्यस्त रहे। इस दिन केक और क्रिसमस ट्री की जबर्दस्त मांग रही। शाम ढलते ही चर्च रंगबिरंगी रोशनी से नहा गए। लोगों ने अपने घरों में भी मनमोहक झांकियां सजाईं जिनमें ईशा मसीह के जन्म का मोहक चित्रण किया गया।
विज्ञापन


प्रभू यीशू के दुनिया में अवतार लेने की खुशी में गुरुवार को मनाए जाने वाले क्रिसमस डे की तैयारियां बुधवार को जोरों पर रहीं। खरीदारी के चलते बाजारों में खासी रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के मैथोडिस्ट चर्च के अलावा पीतांबर नगर स्थित बेथनी फेलोशिप चर्च और सेंट लारेंस स्कूल के चर्च में साफ सफाई और सजावट की गई। सभी गिरिजाघरों को रंगबिरंगी झालर, सितारों और झांकियों से सजाया गया। शाम होते ही गिरिजाघर रंगबिरंगी रोशनी से नहा गए।

12 बजते ही गूंजा ‘जिंगल बेल-जिंगल बेल’
उन्नाव। क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर गिरिजाघर शाम से मोमबत्ती की रोशनी से जगमगा उठे। जैसे ही रात को घड़ी की दोनों सुईयां 12 पर पहुंची वैसे ही चर्चों में जिंगल बेल की धुन बजने लगी।


प्रभू यीशू के जन्मदिवस पर लोगों ने इबादत की। कैरल सिंगिंग में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पादरी ने लोगों को बाइबिल का पाठ कराया। मैथोडिस्ट चर्च में यीशू का जन्म होते ही एक दूसरे को गले लगाया और क्रिसमस की बधाईयां दी। बेथनी चर्च में भी बाइबिल का पाठ किया गया।

इसके बाद गिरिजाघरों में ‘आया है यीशू आया है’ गीत ने सभी को उल्लास से सराबोर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed