फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Child injured in wolf attack

सियार के हमले में बच्चा घायल

Sun, 22 Jan 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 22 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Child injured in wolf attack
injured girl - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कोतवाली क्षेत्र के ककरौरा गांव निवासी कल्लू का पुत्र अरमान (7) रविवार सुबह बड़े भाई अनमोल के साथ खेत गया था। कुछ देर खेत में रुकने के बाद अरमान वहां से अकेले गांव की ओर चला आया। रास्ते में उस पर सियार ने हमला बोल दिया। इससे अमरान के पैरों में सियार के दांत घुस गए। इतना ही नहीं सियार उसे घसीटने लगा। बच्चे की चीख सुन दूसरे खेत में काम करा गांव का राकेश वहां आया और अरमान को सियार के चंगुल से छुड़ाया। राकेश अरमान को लहूलुहान हालत में लेकर घर पहुंचा। परिजन उसे सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र लाए। कल्लू का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में काफी देर तक अरमान का इलाज नहीं किया गया। काफी कहने के बाद डाक्टरों ने पैरों में पट्टी बांधकर उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने अरमान का इलाज किया। इस बीच अरमान कई घंटे तक तड़पता रहा। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद ही उसे इलाज मिल सका। उधर सियार द्वारा हमले पर कल्लू ने बताया कि उनके गांव में यह पहली घटना है। इससे पहले कभी सियार ने किसी पर हमला नहीं बोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed