{"_id":"b1d4e54d2182cfb76f63477b47d486d5","slug":"child-in-the-mother-s-womb-takes-knowledge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के गर्भ में भी ज्ञान ग्रहण करता है बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के गर्भ में भी ज्ञान ग्रहण करता है बालक
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 06 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा विकासखंड के कुडेहरी गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक आचार्य सतीश शुक्ला ने श्रोताओं को सदुपदेश दिए।
विज्ञापन
मंगलवार को उन्होंने भक्तों को भगवान कृष्ण के परम भक्त प्रहलाद का पावन चरित्र सुनाया। बताया कि नारद की कृपा से बालक प्रहलाद मां के गर्भ में हरि भक्त हो गए थे।
आचार्य ने भक्तों को शिक्षा देते हुए बताया कि जब भी कोई स्त्री गर्भवती हो तो उसे धर्मयुक्त और विवेकयुक्त कार्य करने चाहिए। भक्त प्रह्लाद की कथा से हमें ज्ञान मिलता है कि जीव जब मां के गर्भ में भी ज्ञान ग्रहण करता है। इसलिए माता का स्वभाव और विचार स्वच्छ होने चाहिए।
विज्ञापन
कहा कि जो भी स्त्री इन नियमों का पालन करती है तो उसका बालक धर्मात्मा होता है। जीवन भर धर्मार्थ बनकर कुल को तो तारता ही है साथ ही परमगति को भी प्राप्त करता है।
विज्ञापन