Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Child fell into raw drain while playing, died due to drowning

Unnao News: खेलते समय कच्चे नाले में गिरा बच्चा, डूबने से मौत

Sun, 02 Apr 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Child fell into raw drain while playing, died due to drowning
परियर (उन्नाव)। सफीपुर कोतवाली के अतहा गांव में खेलते समय कच्चे नाले में गिरे आठ साल के बच्चे की डूबकर मौत हो गई। करीब चार महीने पहले ग्राम पंचायत ने यहां जलनिकासी के लिए कच्चा नाला खोदा गया था। मृतक के परिजनों ने ग्राम पंचायत सचिव की लापरवाही से बच्चे की मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली के अतहा गांव में चार महीने पहले ग्राम पंचायत की ओर जल निकासी के लिए पांच सौ मीटर लंबा और आठ फिट गहरा नाला खोदा गया था। अभी तक नाले का पक्का निर्माण नहीं कराया गया है। शनिवार शाम इसी गांव निवासी दिनेश का आठ साल का बेटा आलोक शाम पांच बजे खेलने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों तलाश शुरू की। बेटे की तलाश कर रहे दिनेश को देर शाम घर से करीब सौ मीटर की दूर नाले में आलोक का सिर दिखा।
विज्ञापन

परिजनों ने तुरंत उसे निकाला और पास के एक नर्सिंगहोम लेकर पहुंचा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आलोक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। परिजनों व ग्रामीणों का आरोप है कि बस्ती के बीच आठ फिट गहरा और करीब चार फिट चौड़ा नाला खोद दिया गया। लेकिन चार महीने बाद भी उसका पक्का निर्माण नहीं कराया गया। इसी वजह से बच्चे की जान गई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अन्य बच्चों के लिए भी यह नाला खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सचिव महेंद्र भूषण सक्सेना ने बताया कि अतहा गांव में जलभराव की समस्या को देखते हुए बंद हो चुके इस पुराने नाले की खोदाई कराई गई थी। पावा गांव के पास स्थित झील तक करीब एक किमी पक्का नाला निर्माण के लिए बजट मांगा गया था। बजट न होने से निर्माण नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed