फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Chief Minister of Jhalay on law and order questions

कानून व्यवस्था के सवालों पर झल्लाए उप मुख्यमंत्री

Sat, 27 May 2017 12:12 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Sat, 27 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister of Jhalay on law and order questions
सदर विधायक के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेस-वे से सटे जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर बुधवार रात चार महिलाओं से गैंगरेप, परिवार के मुखिया की हत्या व सहारनपुर में बवाल से प्रदेश में हड़कंप मचा है। बिगड़ी कानून व्यवस्था पर मीडिया ने उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा से सवाल किए तो एक ही जवाब दिया जो कुछ हो रहा है सपाई करा रहे हैं। सरकार को बदनाम करने वाले साजिशकर्ता बक्शे नहीं जाएंगे। सरकार की जिम्मेदारी के सवाल पर उप मुख्यमंत्री जवाब देने के बजाए आगे बढ़ गए।
विज्ञापन


पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा कार्यक्रम से पहले सदर विधायक पंकज गुप्ता के आवास पर पत्रकारों से बात की। उप मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। पत्रकारों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ ही जिले की बदहाल कानून व्यवस्था, राज्यमंत्री पर वक्फ की संपत्ति बेचने के आरोप, गंगा सफाई, नगर निकाय चुनाव से जुड़े सवालों को वह टाल गए।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप सपाइयों पर मढ़ा और सरकार का बचाव करते रहे। बोले, योगी सरकार की छवि खराब करने के लिए सपाई अपराध करा रहे है। अराजक तत्वों को जल्द जेल भेजने की बात कहकर रुके और फिर सरकार की उपलब्धियों पर आ गए। पत्रकारों ने सवाल का सीधा जवाब देने की बात कही तो उप मुख्यमंत्री बोले, अभी कार्यकर्ताओं से मिलना है और कानपुर में भी कार्यक्रम है। बाकी बातें अगली मुलाकात में होंगी। पत्रकार वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री कई बार सवालों के जवाब पर अपने गुस्से को काबू में नहीं रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed