फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cheer of Mother India, communication of patriotism

भारत का नक्शा बनाकर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

Tue, 02 Aug 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cheer of Mother India, communication of patriotism
उन्नाव। प्राथमिक विद्यालय मियागंज प्रथम में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। बच्चों ने गांव में रैली निकाली और भारत माता की जयकार से लोगों में राष्ट्रभक्ति का संचार किया। साड़ी से भारत माता का नक्शा बनाया गया।
विज्ञापन

प्रधान शिक्षिका सोनू सिंह ने कहा कि सभी को तिरंगा भेंट किया जा रहा है। इसे घरों पर अवश्य लगाएं। इस दौरान राणा ऋषेंद्र सिंह, राशि कनौजिया, विशाल वर्मा, अतीक अहमद, पवन गुप्ता, संजीव, नीतू बाजपेई, मुन्नी, सुनीता, पुष्पा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वहीं बांगरमऊ में घर-घर तिरंगा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्रीकांत कटियार ने किया। विधायक के नेतृत्व में लखनऊ चौराहे से नगरपालिका कार्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक ने कहा कि बलिदानियों के पुरुषार्थ को हमेशा याद रखकर उनके बताए रास्तों पर चलना है। अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 15 अगस्त तक राष्ट्रीय झंडों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम उदित नारायण सेंगर, सीओ पंकज सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इजहार खां गुड्डू, गंजमुरादाबाद चेयरमैन रामनरेश कुशवाहा, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता, भाजपा नेता पुनीत गुप्ता, रविकांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
11 से 13 अगस्त तक प्रभात फेरी निकलेगी
उन्नाव। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अभियान में कोई घर ऐसा न रह जाए, जिस पर तिरंगा न फहराए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना होगा।
प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित युवा मोर्चा को सक्रिय करना होगा। नौ से 11 अगस्त तक अभियान का प्रचार-प्रसार होगा। 11 से 13 अगस्त तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 15 अगस्त तिरंगे लगवाए जाएंगे।
अभियान के तहत सभी शक्ति केंद्रों पर पदाधिकारी तीन, चार और पांच अगस्त को बैठक करेंगे। हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक प्रवीण सिंह नूतन, जिला सह संयोजक महेशचंद्र दीक्षित, कृष्ण कुमार वर्मा, आईटी जिला संयोजक अवनीश शुक्ला, समीर शुक्ला मौजूद रहे। (संवाद)
छात्राओं ने लिखे स्लोगन और मेहंदी की डिजाइन बनाई
बीघापुर। सुमेरपुर विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय मलयपुर कंपोजिट की छात्राओं ने हर घर तिरंगा पर स्लोगन लिखे और मेहंदी की डिजाइन बनाई। विद्यालय के सहायक शिक्षक आशीष कुमार दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता में शबनम, शिवांकी, नैंसी, खुशी, काजल, सलोनी व आंचल ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधान शिक्षक अजीत कुमार सिंह, छोटेलाल, मुकेश सचान, आरती यादव, गोपाल यादव, उषा देवी और विनयशंकर आदि मौजूद रहे।

ब्लॉक हिलौली में प्रमुख दिलीप कुमार दीक्षित की उपस्थिति में एडीओ पंचायत रवि कुमार शर्मा ने दो हजार तिरंगे वितरित किए। 50 ग्राम पंचायतों में 43 हजार झंडे लगाए जाएंगे। औरास विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय कबरोई में भी अमृत महोत्सव मनाया गया। ग्राम प्रधान गजेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के सहायक शिक्षक राकेश कुमार बघेल ने स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में बच्चों को जानकारी दी। शिक्षक आशुतोष मिश्रा, प्रधान शिक्षक बेचेलाल, रूपम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed