फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cheating of Rs 2.97 lakh in the name of providing tiles at wholesale rate

Unnao News: थोक रेट पर टाइल्स दिलाने के नाम पर 2.97 लाख की ठगी

Fri, 08 Aug 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 08 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 2.97 lakh in the name of providing tiles at wholesale rate
पाटन (उन्नाव)। थोक रेट पर टाइल्स दिलाने के नाम पर चार लोगों के बैंक खाते से करीब 2.97 लाख रुपये की ठगी हुई है। बिहार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


ग्राम बिहार निवासी अनूप तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अजबखेड़ा के अनुज बाजपेई ने खुद को गुजरात की एक टाइल्स कंपनी से जुड़ा बताते हुए थोक रेट पर सामान दिलाने का झांसा दिया था। अनूप के अलावा बजौरा गांव के शिवेंद्र सिंह, राधागंज के प्रियांक दीक्षित और रायबरेली रायगढ़ के उपेंद्र कुमार ने भी टाइल्स खरीदने के लिए सहमति दी। आरोप है कि 17 मई को अनुज को वीनस इंटरप्राइजेज के खाते में कुल 297694 रुपये ट्रांसफर कर दिए। फिर 10 जून को अनुज ने अनूप तिवारी से एक लाख रुपये लिए, लेकिन टाइल्स नहीं दिए। बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-----
कुत्ते ने बच्चे को किया लहूलुहान
बांगरमऊ (उन्नाव) । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मल्हपुर निवासी राम बाबू का पुत्र विकास (9) गुरुवार दोपहर स्कूल से पढ़कर वापस अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में कुत्ते ने छात्र पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। बचाव में शोर मचाया तो राहगीर दौड़े और खूंखार कुत्ते से किसी तरह से बच्चे को बचाया। सूचना पर पहुंचा पिता अपने बेटे को सीएचसी लेकर आया। जहां चिकित्सक ने बच्चे के घावों पर टांका लगाने के बाद हालत नाज़ुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed