फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   chalan in loot fraud report

लूट की झूठी सूचना देने में दो लोगों का शांतिभंग में चालान

Sat, 07 May 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
chalan in loot fraud report
हसनगंज (उन्नाव)। 50 हजार रुपये लूटे जाने की फर्जी सूचना देनेे में पुलिस ने दो किसानाें का शांतिभंग में चालान कर दिया। मामले में रास्ते से लोडर न हटाने को लेकर मारपीट की बात सामने आई है।
विज्ञापन

हसनगंज थाना क्षेत्र के हरौनी गांव निवासी अन्ना व कोरो कल्याण निवासी गोविंद गुरुवार रात एक बजे हरदोई के संडीला से गेहूं बेचकर लोडर से घर लौट रहे थे। रास्ते में हरौनी गांव के पवन का लोडर खड़ा था। लोडर को न हटाने पर गालीगलौज और मारपीट हो गई। अन्ना व गोविंद ने पवन पर मारपीट व 50 हजार रुपये लूटने का आरोप लगा पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

लूट की सूचना पर पुलिस आननफानन में मौके पर पहुंची और पवन को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पवन ने लूट की सूचना को फर्जी बताया। मारपीट होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों किसानों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि गेहूं बिक्री के 50 हजार रुपये अपनी दुकान के काउंटर पर रख दिए थे। तलाशी के दौरान काउंटर से पुलिस ने 50 हजार रुपये बरामद कर लिए। दोनों ने पवन को फंसाने के लिए लूट की फर्जी सूचना देने की बात स्वीकार की। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश पांडेय ने बताया कि लूट की फर्जी सूचना देने पर अन्ना व गोविंद का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed