{"_id":"a5bed3d0291db2b7732f51aecee5a500","slug":"chalan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 फुटपाथियों का चालान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 फुटपाथियों का चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सड़क किनारे बने फुटपाथ पर दुकान लगाए दुकानदारों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट ने अभियान चलाया। इस दौरान 23 दुकानदारों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
फुटपाथ व सड़क किनारे काबिज दुकानदारों को एक बार हटवाए जाने के बाद भी उन्होंने दोबारा अपना कब्जा कर लिया। जबकि शासन के निर्देश हैं कि सड़क किनारे बने फुटपाथों पर कब्जा करने वालों को पहले चेतवानी देकर फुटपाथ खाली कराया जाए।
विज्ञापन
उसके बाद भी यदि कोई फुटपाथ पर कब्जा करता है तो उसका चालान किया जाए बाद में मुकदमा दर्ज किया जाए। इसी के तहत शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट हरीलाल यादव के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथ पर दुकान लगाए 23 दुकानदाराें के चालान काटे गए।
विज्ञापन