{"_id":"661d8f5db206c1759206d014","slug":"chakalvanshi-intersection-remained-jammed-for-four-hours-unnao-news-c-221-1-sknp1055-113039-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चार घंटे जाम रहा चकलवंशी चौराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चार घंटे जाम रहा चकलवंशी चौराहा
विज्ञापन
चकलवंशी (उन्नाव)। भारी वाहनों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हो जाने से चकलवंशी चौराहे पर यातायात काफी बढ़ गया। जल्दी निकलने के चक्कर में कई वाहन आड़े तिरछे फंस गए। जिससे जाम लग गया। करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा।
चकलवंशी चौराहे से हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, संडीला और कानपुर के लिए हजारों वाहन प्रतिदिन निकलते हैं। सोमवार को सुबह चार बजे से गिट्टी मौरंग लदे हजारों डंपर कानपुर से बिठूर होते हुए चकलवंशी चौराहे पहुंचने शुरू हो गए। सुबह का समय होने से यातायात कम था जिससे वाहन रेंगते हुए निकलते रहे। हालांकि नौ बजे के बाद अचानक वाहनों की संख्या में इजाफा हो गया।
तहसील, ब्लाक आदि कार्यालय आने जाने वालों की भीड़ से चकलवंशी चौराहे पर वाहन फंसने लगे। इसी बीच कुछ वाहन सवारों ने गाड़ियां जल्दी निकालने का प्रयास किया। इससे वाहन आड़े तिरछे फंस गए और जाम लग गया। कुछ ही देर में वाहनों की कतारें 10 किलोमीटर तक पहुंच गईं। दोपहर एक बजे तक लोग जाम में फंसे रहे। इस दौरान कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। बाद में पिकेट पुलिस ने एक एक छोर से वाहनों को निकलवाने का प्रयास शुरू किया। तब कहीं जाकर वाहन निकलने शुरू हो सके।