फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Central team expressed displeasure over dirt found in delivery room

Unnao News: प्रसव कक्ष में गंदगी मिलने पर केंद्रीय टीम जताई नाराजगी

Sat, 28 Sep 2024 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Central team expressed displeasure over dirt found in delivery room
अचलगंज। सीएचसी के प्रसव कक्ष में गंदगी मिलने पर छह सदस्यीय केंद्रीय टीम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की छह सदस्यीय टीम में शामिल डॉ. रघुराम राव, डॉ. गाेविंद बंशल, डॉ. मनीष सोनी, डॉ. अमित ओझा, डॉ. शैलेंद्र भटनागर और राज्य टीबी हेड डॉ. सूर्यांश ओझा शुक्रवार सुबह अचलगंज सीएचसी पहुंचे। टीम ने प्रसव कक्ष में गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद औषधि वितरण कक्ष में टीबी की दवाओं का स्टॉक जाना। वहीं एक्सरे कक्ष पहुंचे। यहां मरीजों को फिल्म दी जा रही थी। इसपर टीम ने ऑनलाइन रिपोर्ट देने की बात कही।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी को टीबी मरीजों के इलाज में लापरवाही न बरतने की बात कही। मातृत्व योजना के तहत वर्ष 2019,21 व 23 में कितने लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया। इसके बारे में जानकारी की। लगभग एक घंटे निरीक्षण के बाद टीम सातन गांव में संचालित आरोग्य मंदिर पहुंची। केंद्रीय टीम आने की सूचना पहले से होने पर पहले से ही व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी गई थी। इस दौरान एसीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद व सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष बाजपेई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed