फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   CBI can investigate the truth of the death of father's beating eye

पिता की पिटाई के चश्मदीद की मौत का सच खंगाल सकती है सीबीआई

Sun, 11 Aug 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
CBI can investigate the truth of the death of father's beating eye
उन्नाव। पीड़िता के पिता की पिटाई के वक्त मौके पर मौजूद चश्मदीद की मौत के रहस्य को एक बार फिर सीबीआई खंगाल सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ सीबीआई उन डॉक्टरों से भी पूछताछ कर सकती है जो चश्मदीद के पोस्टमार्टम में शामिल रहे थे। शनिवार को जिला अस्पताल के स्टाफ में सीबीआई के आने की जोरों पर चर्चा रही।
विज्ञापन

3 अप्रैल 2018 की शाम विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सेंगर ने दुष्कर्म पीड़िता के पिता को बेरहमी से पीटा था। जिस वक्त पीड़िता के पिता को पीटा जा रहा था। गांव का ही एक व्यक्ति अपनी दुकान पर बैठकर देखा, घटना का वह चश्मदीद था। 8 अप्रैल को पीड़िता के पिता की मौत के बाद सीबीआई ने जांच शुरू की तो इसी गांव के चश्मदीद से पूछताछ के बाद उसका नाम भी प्रमुख गवाहों की सूची में शामिल किया गया था।
विज्ञापन

18 अगस्त 2018 को यूनुस की मौत हो गई थी। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने विधायक पक्ष के लोगों पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए डीएम और एसपी से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। हालांकि मृतक की पत्नी शबीना खातून व परिजनों, यूनुस के काफी समय से बीमार होने और बीमारी के कारण ही मौत होने की बात कही थी। हालांकि मामला सुर्खियों में आने पर पुलिस ने 26 अगस्त को शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया था। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बीमारी से मौत होने की बात सामने आई थी। 28 जुलाई को रायबरेली के गुरुबख्शगंज में हुई घटना और उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद जांच कर रही सीबीआई ने मामले में तेजी पकड़ते हुए हर उस बिंदु को भी खंगालना शुरू किया है। यह मामला पीड़िता के पिता की पिटाई की घटना से जुड़ा है। लगातार सबूतों को तलाश रही सीबीआई अब प्रमुख गवाह की मौत का सच जानने के लिए दोबारा पोस्टमार्टम करने वालेे डॉक्टरों के बयान ले सकती है। शनिवार को जिला अस्पताल के स्टाफ में इसकी चर्चा जोरों पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे दिन सीबीआई के आने की रही चर्चा
शहर से पीड़िता के गांव, विधायक के घर और रायबरेली हादसे की घटना में नामजदों के घरों के चक्कर लगा रही सीबीआई के शनिवार को भी यहां आने की चर्चा जोरों पर रही। कभी आवास विकास कालोनी तो कभी सिविल लाइंस में सीबीआई के अधिकारियों के पहुंचने की चर्चा रही। हालांकि देर शाम तक सीबीआई न ही गांव पहुंची और न ही शहर में किसी से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed