फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   cbc machine not working in hospital

उन्नाव: जिला अस्पताल की सीबीसी मशीन फिर खराब, जांच के लिए भटके मरीज

Mon, 11 Jul 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
cbc machine not working in hospital
उन्नाव। जिला अस्पताल में चार दिन पहले ही सही हुई सीबीसी मशीन सोमवार को फिर खराब हो गई। बुखार, फेफड़ों में पानी भरने, खून की कमी वाले मरीजों ने घंटों लाइन में लगकर पर्चा बनवाया लेकिन जब सीबीसी जांच की बारी आई तो उन्हें लौटा दिया गया। इसके कारण मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रहती है। सुबह 675 पर्चे बने। डॉक्टरों ने 25 मरीजों को सीसीबी जांच लिखी। मरीज जांच कराने पहुंचे तो स्वास्थ्य कर्मी ने मशीन खराब होने की बात कहकर पर्चे लौट दिए।
विज्ञापन

इस पर स्वास्थ्य कर्मियों से नोकझोंक हुई। मरीजों को निजी पैथोलॉजी से जांच कराने में 500 से 800 रुपये खर्च करने पड़े। पैथोलॉजिस्ट डॉ. विनीत कुमार वर्मा ने बताया कि मशीन ब्लड सेल्स काउंटिंग ठीक नहीं दिखा रही है। इससे रिपोर्ट सही नहीं आती। मशीन ठीक करने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले पांच जुलाई को भी सीबीसी मशीन खराब हुई थी। इससे मरीजों को दो दिन परेशानी उठानी पड़ी थी। लखनऊ से आए इंजीनियर ने मशीन सही की थी और सात जुलाई से सैंपल लेना शुरू हुए थे।

मरीजों से कहा, अगले दिन आओ
पैथोलॉजी में खड़े मकूर निवासी शिवबहादुर ने बताया कि बच्चे के पैर में इंफेक्शन है। डॉक्टर ने खून की कुछ जांचें लिखी थीं। वह जांच कराने के लिए लाइन में लगे थे लेकिन अब मशीन खराब होने की बात कहकर अगले दिन आने के लिए बोला गया है।
मियागंज के अटिया गांव निवासी अंशु ने बताया कि बुखार के साथ आंतों में भी दिक्कत है। डॉक्टर ने खून की जांच लिखी लेकिन मशीन खराब होने से लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed